Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

31 मई तक केरल पहुंचेगा मानसून, मौसम विभाग ने जताई संभावना

दक्षिण पश्चिम मानसून 31 मई को केरल तट से टकराने की संभावना है. वहीं अगर भारत में 1 जून तक मानसून आ रहा है तो यह समय से पहले माना जाएगा.

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | खबरें - 28 May 2021

दक्षिण पश्चिम मानसून 31 मई को केरल तट से टकराने की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी है. वहीं तूफान के कारण पहले से ही मानसून की स्थिति बनी हुई है. अगर भारत में 1 जून तक मानसून आ रहा है तो यह समय से पहले माना जाएगा.

ये भी पढ़े:हिंदी के साथ अन्य भारतीय भाषाओं में भी होगी Engineering की पढ़ाई, एआइसीटीई ने दी अनुमति

कहां पहुंचा है अभी मानसून

मौसम विभाग के अनुसार मालदीप-कोमोरिन क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में मानसून तेजी से आगे बढ़ा है और बंगाल की खाड़ी में पहुंच गया है. विभाग ने कहा कि इसके दक्षिण-पूर्व और पूर्व मध्य क्षेत्रों में पहुंचने की संभावना है.


पिछले 24 घंटों में दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश

इधर, इस सप्ताह की शुरुआत से ही केरल तट और अन्य इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो रही है. जो मानसून के लिए अनुकूल है. वहीं, एर्नाकुलम, पठानमथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की और अन्य दक्षिण जिलों में 24 घंटे लगातार बारिश दर्ज की गई है. वहीं, तिरुवनंतपुरम में 115 मिमी बारिश हुई.

झारखंड में 10 जून के बाद मानसून का आगमन

मौसम विभाग के मुताबिक 10 जून के बाद रांची समेत पूरे झारखंड में मानसून दस्तक दे सकता है. यह जमशेदपुर, साहिबगंज होते हुए राज्य में प्रवेश करेगा. यह 20 जून तक पूरे झारखंड को कवर कर लेगा.


ये भी पढ़े:UP में दिखा Cyclone Yaas का असर, लखनऊ समेत कई इलाकों में हो रही हैं तेज हवाओं के साथ बारिश

बिहार में कब आएगा मानसून

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार में सामान्य मानसून प्रवेश करेगा।.केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आने के 15 दिन बाद मानसून बिहार में आ सकता है. ऐसे में विभाग ने इसके आने की संभावित तिथि 15-18 जून के बीच बताई है.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement