Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

मुलायम सिंह की हालत में सुधार नहीं, वेटिंलेटर सपोर्ट पर रखे गए, सीएम योगी ने अखिलेश से की बात

मुलायम सिंह यादव को यूरिन संक्रमण के साथ ही ब्लड प्रेशर की समस्या काफी बढ़ गई है, साथ ही उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ है. वहीं, स्थिति में कोई सुधार नहीं दिखने पर डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा है.

Advertisement
Instafeed.org

By विपिन यादव | खबरें - 03 October 2022

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (82) की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है. बता दें कि बीमार होने के बाद यादव 15 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं. मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव को यूरिन संक्रमण के साथ ही ब्लड प्रेशर की समस्या काफी बढ़ गई है, साथ ही उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ है. वहीं, स्थिति में कोई सुधार नहीं दिखने पर डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा है. बता दें कि मेदांता अस्पताल नेताजी के संबंध में कोई हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं कर रहा है.

सपा ने ट्वीट कर किया अपील


रविवार रात सपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, "आदरणीय नेता जी (मुलायम सिंह यादव) आईसीयू में भर्ती हैं, उनकी हालत स्थिर है. आप सभी से विनम्र निवेदन है कि कृपया अस्पताल ना आएं।नेताजी के स्वास्थ्य की जानकारी आप लोगों को समय समय पर दी जाती रहेगी."

CM योगी ने अखिलेश से बात कर हाल नेता जी की कुशलक्षेम पुछी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से दूरभाष पर वार्ता कर मुलायम सिंह यादव की कुशलक्षेम पूछी. उन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की.

सीएम ने किया ट्वीट

"आज पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी से दूरभाष पर वार्ता कर उनके पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी का कुशल-क्षेम पूछा. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उनको शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें."


Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement