Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

कोर्ट से बेल मिलने के बावजूद भी जेल में रहेंगे नवनीत राणा और रवि राणा

मुंबई की सेशन कोर्ट से रिहाई मिलने के बावजूद भी राणा दंपति का बेल ऑर्डर शाम 5:30 बजे तक कोर्ट नहीं पहुंचा इसलिए उन्हें एक रात और जेल में ही काटनी होगी.

Advertisement
Instafeed.org

By Pooja Mishra | खबरें - 04 May 2022

नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को बेल मिलने के बाद भी आज की रात सलाखों के पीछे ही गुजारनी पड़ेगी. राणा दंपति को मुंबई की अदालत ने जमानत तो दे दी. लेकिन जमानत मिलने के बाद जेल से छुटने के लिए बाकी कामकाज में देरी की वजह से राणा दंपति को आज रात जेल में ही गुजरानी पड़ेगी.


रिहाई में एक दिन का समय बढ़ा
आपको बता दें कि, निर्दलीय सासंद नवनीत राणा को कोर्ट से तो छुटकारा मिल गया है, लेकिन अभी जेल से छुटकारा नहीं मिला है. मिली जानकारी के अनुसार, राणा दंपति 23 अप्रैल से जेल में बंद हैं. मुंबई की सेशन कोर्ट ने उन्हें बुधवार सुबह रिहाई दे दी. लेकिन उनका बेल ऑर्डर शाम 5:30 बजे तक कोर्ट नहीं पहुंचा इसलिए उन्हें एक रात और जेल में ही काटनी पड़ेगी. इतना ही नही रिहाई के बाद पांच घंटे तक दोनों दंपत्ति का मेडिकल चेकअप चला. अस्पताल से जेल लाने में करीब 5 घंटे बीत गए इस देरी की वजह से उनकी रिहाई में एक दिन का समय बढ़ गया.
कोर्ट ने रखी शर्तें
सूत्रों के अनुसार, कोर्ट ने जमानत के लिए दोनों दंपत्ति के समक्ष कई शर्तें रखी. कोर्ट ने उन्हे साफ तौर पर चेता दिया है कि दुबारा ऐसा हुआ तो दोनों की जमानत रद्द कर दी जाएगी. इतना ही नही 
कोर्ट ने यह भी कहा कि नवनीत और रवि इस मुद्दे पर मीडिया से बात नहीं कर सकते और किसी गवाह को प्रभावित करते है या सबूतों के साथ छेड़छाड़ करते हैं तो भी उनकी जमानत रद्द कर दी जाएगी. इसके अलावा पुलिस जब पूछताछ के लिए बुलाएगी तो उन्हें 24 घंटे के अंदर हाजिर होना होगा.
Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement