Story Content
नई दिल्ली, November 23, 2026: नेपाल भारत से क्या चाहता है, बालेन शाह कितना हासिल कर पाएंगे?।
सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी नेपाल भारत से क्या चाहता है, बालेन शाह कितना हासिल कर पाएंगे? इमेज स्रोत, X/S.Jaishankar
नेपाल के पीएम बालेन शाह भारत पहुंच गए हैं. उनकी भारत की ये यात्रा लगभग 25 घंटों की है. दोनों देशों के आपसी संबंधों को देखें तो उस लिहाज से ये अवधि छोटी लग सकती है, लेकिन विशेषज्ञ इस यात्रा को बेहद महत्वपूर्ण बता रहे हैं.
नेपाल के 'जेन ज़ी आंदोलन' के बाद इस साल सत्ता में आए बालेन शाह अपनी पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा पर भारत में हैं. इससे पहले वो न्यूयॉर्क में यूएन जनरल असेंबली को संबोधित कर चुके हैं.
विशेषज्ञों का कहना है कि शाह की ये यात्रा इस लिहाज से भी अहम है क्योंकि नेपाल में आंदोलन के बाद जो राजनीतिक ताकतें उभरीं, उनमें से ज़्यादातर पेशेवर नेता नहीं हैं. ऐसे में ये आपसी समझ बढ़ाने का भी अच्छा अवसर है.
बालेन शाह की भारत यात्रा के दौरान द्विपक्षीय व्यापार, जलवायु परिवर्तन, एयर कनेक्टिविटी, पर्यटन, ऊर्जा समेत सीमा विवाद पर भी चर्चा हो सकती है.
केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने हवाई अड्डे पर बालेन शाह का स्वागत किया. सोमवार को बालेन शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे.
हैदराबाद हाउस में दोनों देशों के नेताओं के बीच बैठक होगी और औपचारिक मुलाकात के बाद कुछ समझौतों पर हस्ताक्षर होने हैं.
भारत और नेपाल के बीच क़रीब 1750 किलोमीटर लंबी सीमा है, जो उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम और पश्चिम बंगाल से लगती है.
इनमें से ज़्यादातर हिस्से में ओपन बॉर्डर की व्यवस्था है. इस यात्रा को लेकर भारत और नेपाल, दोनों देशों में उत्सुकता है.
आपके लिए चुनी गईं खास कहानियाँ, नितिन श्रीवास्तव द्वारा आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ
नेपाल में भारत के राजदूत रहे रंजीत राय कहते हैं, "इस दौरे में पहली चीज़ जो भारत के लिए ज़रूरी है, वो ये है कि हमें पहले नए नेता को समझना चाहिए, क्योंकि उनसे हमारी उतनी जान-पहचान नहीं है. हालांकि पिछले सात-आठ महीनों में काफ़ी यात्राएं हुई हैं. राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रवि लामिछाने भारत आए, फिर उनके विदेश मंत्री शिशिर खनाल भारत आए. तो बातचीत तो जारी है. ये दोनों प्रधानमंत्रियों की पहली बैठक है, इस लिहाज़ से ये काफ़ी अहम है."
दरअसल सत्ता में आने के बाद से शाह की नीति ये रही थी कि वो विदेशी नेताओं से नहीं मिल रहे थे, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि अब परिस्थितियां बदल गई हैं.
ईरान के साथ अमेरिका-इसराइल की जंग के बाद से ईंधन की बढ़ती कीमतें, खाद की उपलब्धता में कमी और नेपाल के भोटेकोशी में आई अचानक बाढ़ की वजह से शाह कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं.
इस पर भारत में नेपाल के पूर्व राजदूत शंकर शर्मा कहते हैं कि शाह विदेशी दौरों पर नहीं जा रहे थे और न ही विदेशी नेताओं से ज़्यादा बातचीत कर रहे थे.
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Uprising Man, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.