Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

नेता जी का अंतिम संस्कार आज, ये नेता हो सकते हैं शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आ सकते है. इसी के साथ नेता जी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला भी सैफई जा सकते हैं.

Advertisement
Instafeed.org

By विपिन यादव | खबरें - 11 October 2022

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में बीते सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता में निधन हो गया. मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार आज उनके गांव सैफई में किया जाएगा. इसको लेकर तैयारियां तेजी से की जा रही है. आपको बता दे कि नेता सपा के संस्थापक पिछले कई दिनों से मेदांता अस्पताल में भर्ती थे. उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी. मुलायम सिंह के आज अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कई राजनीतिक हस्तियां सैफई पहुंच सकती हैं. गौरतलब है कि, नेता जी के अंतिम दर्शन के लिए कल से ही सैफई में नेताओं और समर्थकों का ताता लगा हुआ है. 


आ सकते हैं कई बड़े नेता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आ सकते है. उनके आने की चर्चा चल रही है. इसी के साथ नेता जी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला भी सैफई जा सकते हैं. माना जा रहा है कि कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए  सैफई आ सकते हैं. 


ये भी पढ़ें- मुलायम सिंह के निधन के बाद यूपी में 3 दिनों के राजकीय शोक का ऐलान, झुकाया गया सपा का झंडा, अंतिम दर्शन की तैयारियां पूरी


3 बजे होगा अंतिम संस्कार 

समाजवादी पार्टी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुलायम सिंह यादव का पार्थिव  शरीर सुबह 10 बजे मेला ग्राउंड पर रखा जाएगा और उनका अंतिम संस्कार 3 बजे किया जाएगा. बीते सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और यूपी के भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह समेत तमाम नेताओं और समर्थकों ने सैफई पहुंचकर मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी. 


ये भी पढ़ें- मुलायम सिंह के पास चुनाव लड़ने के लिए नहीं थे पैसे, चंदे से खरीदी थी पुरानी एंबेसडर


अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ी भीड़


गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर को मेदांता से सैफई ले जाया गया. अपने लोकप्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए पूरा सैफई उमड़ पड़ा. वहीं मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद योगी आदित्य ने यूपी में  तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान भी किया है. 


राष्ट्रपति मुर्मू समेत पीएम ने जताया दुख

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मू ने दुख जताया. उन्होंने मुलायम सिंह यादव के निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुलायम सिंह यादव के साथ अपनी कई तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें याद किया और कहा कि मुलायम सिंह यादव जमीन से जुड़े हुए नेता थे. वह बहुत विनम्र थे. मुलायम सिंह जी लोगों की समस्याओं को लेकर काफी संवेदनशील थे.


Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement