Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

चीन में मिला नया वायरस, इंसान में मिला H10N3 बर्ड फ्लू का पहला केस

चीन के पूर्वी प्रांत जिआंगसु में बर्ड फ्लू के H10N3 स्ट्रेन से इंसान के संक्रमित होने का पहला मामला सामने आया है.

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | खबरें - 01 June 2021

चीन के पूर्वी प्रांत जिआंगसु में बर्ड फ्लू के H10N3 स्ट्रेन से इंसान के संक्रमित होने का पहला मामला सामने आया है. चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने मंगलवार को यह जानकारी दी. सरकारी सीजीएनटी टीवी ने बताया कि शिनजियांग शहर के 41 वर्षीय मरीज की हालत स्थिर है और उसे अस्पताल से छुट्टी जा सकती है. शिनजियांग निवासी व्यक्ति को 28 अप्रैल को बुखार और अन्य लक्षण दिखने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बता दें वह शख्स H10N3 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस से संक्रमित पाया गया हालांकि उसने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि वह व्यक्ति वायरस से कैसे संक्रमित हुआ.

ये भी पढ़े:Youtube से कमाई पर ग्रहण, अमेरिकी कानून के हिसाब से कट सकता है 24% तक टैक्स

{{img_contest_box}}

स्वास्थ्य अधिकारियों ने संक्रमण पर बात करते हुए कहा कि यह वायरस मुर्गी से मानव संचरण का एक छिटपुट मामला था और महामारी फैलने का खतरा बहुत कम था. राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने एक बयान में कहा कि मरीज 28 मई को एच10एन3 वायरस से संक्रमित पाया गया था. आयोग ने यह नहीं बताया कि वह व्यक्ति कैसे संक्रमित हुआ. उन्होंने कहा कि इससे पहले दुनिया में कहीं भी इंसानों में एच10एन3 संक्रमण का मामला नहीं आया है. 

2016-1 में हुई थी 300 लोगों की मृत्यु 

ये भी पढ़े:करण मेहरा को मिली जमानत, पत्नी निशा रावल ने कराई थी शिकायत दर्ज

H10N3 मुर्गियों में बर्ड फ्लू का एक कम गंभीर रूप है और इसके बड़े पैमाने पर फैलने की संभावना बहुत कम है. चीन में कई अलग-अलग प्रकार के एवियन इन्फ्लूएंजा मौजूद हैं और कुछ लोगों को छिटपुट रूप से संक्रमित करते हैं, आमतौर पर वे जो मुर्गी खाते हैं. 2016-2017 के दौरान H7N9 स्ट्रेन से लगभग 300 लोगों की मौत होने के बाद से बर्ड फ्लू से मानव संक्रमण का कोई विशेष मामला सामने नहीं आया है.

{{read_more}}

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement