Story Content
नई दिल्ली, November 10, 2026: Nvidia CEO: अरबपति जेन्सेन हुआंग ने मान ली बीवी से बेवफाई, चीनी महिला से रिश्ते पर परिवार से मांगी माफी...।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने एक चीनी महिला एलिस हुआंग के साथ रिश्ते की बात स्वीकार की है और पत्नी व बच्चों से माफी मांगी है.
अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि एलिस चीन की खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रही थीं और हुआंग के करीब आकर कंपनी की संवेदनशील जानकारी हासिल करना चाहती थी.
इस मामले में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की निगरानी में तैयार गोपनीय रिपोर्ट भी सामने आई है.
दुनिया की दिग्गज चिप कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के CEO जेनसन हुआंग अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुआंग का एक चीनी महिला के साथ अफेयर था.
अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि इस महिला के चीन से संबंध थे और वह जेनसन हुआंग के करीब आकर उनसे जुड़ी अहम जानकारियां हासिल करने की कोशिश कर रही थी.
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, जेनसन हुआंग ने 8 नवंबर को कंपनी के बोर्ड के सामने महिला के साथ अपने रिश्ते की बात स्वीकार की.
उन्होंने एनवीडिया के कर्मचारियों को एक पत्र भी भेजा, जिसमें अपनी पत्नी के प्रति बेवफाई मानते हुए परिवार से माफी मांगी.
हालांकि, महिला पर जासूसी करने के आरोपों और हुआंग से जुड़ी जानकारी चीन तक पहुंचाने के शक की जांच की जा रही है.
रुबियो की निगरानी में तैयार हुई थी गोपनीय रिपोर्ट इस मामले में अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की एक गोपनीय रिपोर्ट भी सामने आई है.
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों को शक था कि चीन की खुफिया एजेंसी ने एलिस हुआंग को जेनसन हुआंग के करीब पहुंचने के लिए तैयार किया था.
यह रिपोर्ट अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की निगरानी में तैयार की गई थी.
अमेरिकी अधिकारियों को यह रिपोर्ट राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा से कुछ समय पहले दी गई थी.
खुफिया एजेंसियों को संदेह था कि एलिस हुआंग के जरिए Nvidia CEO से जुड़ी संवेदनशील कारोबारी जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही थी.
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Uprising Man, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.