Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Hatia Rourkela Train Accident: झारखंड में दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर, अधिकारी मौके के लिए रवाना

झारखंड के हटिया राउरकेला रेलवे सेक्शन पर शनिवार को दो ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर हो गई.

Advertisement
Instafeed.org

By Skandita | खबरें - 26 December 2021

झारखंड के हटिया राउरकेला रेलवे सेक्शन पर शनिवार को दो ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर हो गई. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे. इस हादसे में हुए नुकसान के बारे में अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है. घटना के कारणों की विस्तार से जांच की जा रही है. 

यह भी पढ़ें :     26 दिसंबर का दैनिक राशिफल: कन्या राशि के लोग जल्दबाजी न करें!

हटिया बंदामुंडा रेल खंड के कुर्सेओल रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बताया जा रहा है कि मालगाड़ी कुर्सोल स्टेशन की लाइन नंबर तीन में रांची की ओर से प्रवेश कर रही थी. इसी क्रम में राउरकेला से रांची होते हुए बानो जा रही मालगाड़ी ने भी सिग्नल तोड़ दिया और नंबर तीन लाइन में ही घुस गई.


इसके बाद दोनों ट्रेनें आमने-सामने हो गईं. हादसे में हुए नुकसान के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है. बानो में सायरन बजने और हादसे की सूचना मिलते ही बानो रेल प्रशासन व रांची रेल मंडल के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement