Story Content
New Delhi, November 10, 2026: पाकिस्तान में टीवी एंकर की मौत: पति पर क़त्ल का आरोप, लेकिन महिला के परिवार का केस वापस लेने का फ़ैसला.
The source note says: साइन इन BBC News, हिंदी सामग्री को स्किप करें होम पेज देखिए सुनिए मेरी ख़बरें सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी पाकिस्तान में टीवी एंकर की मौत: पति पर क़त्ल का आरोप, लेकिन महिला के परिवार का केस वापस लेने का फ़ैसला इमेज स्रोत, YOUTUBE/@Rabiya Ahsan Official
The source note says: लोड हो रहा है लोड हो रहा है पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रावलपिंडी में एंकर राबिया अहसान की मौत के बाद उनके पति को दो दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया है. हालांकि, राबिया के परिवार ने उनके ख़िलाफ़ दर्ज हत्या का मामला वापस लेने का फ़ैसला किया है. जबकि पहले राबिया के ही भाई की शिकायत पर इसे हत्या के केस के तौर पर दर्ज किया गया था.
The source note says: पुलिस के मुताबिक़, 8 नवंबर को रावलपिंडी के गुलशनाबाद इलाक़े में राबिया अहसान का शव उनके घर से मिला था. उनकी गर्दन के निचले हिस्से में गोली लगी थी.
The source note says: राबिया अहसान के भाई की शिकायत पर उनके पति के ख़िलाफ़ हत्या का मामला दर्ज किया गया था. पुलिस के मुताबिक़, उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया था. पुलिस ने घर के एक कमरे से पिस्तौल भी बरामद की थी.
The source note says: पंजाब की सूचना मंत्री अज़मा बुखारी ने एक बयान में कहा कि जांच के दौरान राबिया अहसान के पति ने पुलिस को बताया था कि पिस्तौल से गोली ग़लती से चल गई थी.
The source note says: वहीं, पुलिस ने इस मामले में हुए गिरफ़्तार राबिया अहसान के पति को सोमवार को संबंधित अदालत में पेश किया. पुलिस ने अदालत से उन्हें हिरासत में रखने की मांग की थी. अदालत ने दो दिन की पुलिस हिरासत मंज़ूर कर दी है.
The source note says: इस बीच, राबिया अहसान की नमाज़-ए-जनाज़ा जामिया मस्जिद गुलशनाबाद में अदा की गई.
The source note says: राबिया अहसान के भाई ख़ुर्रम अहमद शिकायतकर्ता हैं, हालांकि अब उन्होंने बीबीसी को बताया कि उनके परिवार ने मामला वापस लेने का फ़ैसला किया है.
The source note says: उन्होंने कहा कि वह, उनकी मां और बहन इस बात से सहमत हैं कि राबिया की मौत एक हादसा थी.
The source note says: आपके लिए चुनी गईं खास कहानियाँ, नितिन श्रीवास्तव द्वारा आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ
The source note says: ख़ुर्रम ने बताया कि घटना के समय वह ख़ुद वहां मौजूद नहीं थे. हालांकि, उनकी मां और बहन उसी घर में मौजूद थीं.
The source note says: उन्होंने कहा कि घर में काम करने वाला व्यक्ति भी उस कमरे में मौजूद था.
The source note says: ख़ुर्रम अहमद ने बताया, "अभियुक्त ने मुझे बताया कि वह अलमारी से कपड़े निकाल रहा था. वहां एक पिस्तौल रखी हुई थी और उसे अपने हाथ में पकड़े हुए था. तभी अचानक गोली चल गई, जो राबिया की गर्दन के पास लगी और उनकी मौक़े पर ही मौत हो गई."
The source note says: उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद जब वह वहां पहुंचे, तो उनकी मां और बहन ने उन्हें बताया, "घटना से पहले पति-पत्नी दोनों कमरे में गए थे. इससे पहले वह उनके साथ आंगन में थे और दोनों के बीच कोई झगड़ा होता हुआ दिखाई नहीं दिया था."
Source: Instafeed Desk.
Photo: Uprising Man, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.