Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

पटाखे जलाने की समय-सीमा खत्म... अब आतिशबाजी न करें, दिल्ली पुलिस की अपील

नई दिल्ली, November 9, 2026: पटाखे जलाने की समय-सीमा खत्म... अब आतिशबाजी न करें, दिल्ली पुलिस की अपील। दिल्ली में दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर पहले ही समय-सीमा तय कर दी गई थी. दिल्ली-NCR में सिर्फ 7…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | खबरें - 09 November 2026

नई दिल्ली, November 9, 2026: पटाखे जलाने की समय-सीमा खत्म... अब आतिशबाजी न करें, दिल्ली पुलिस की अपील।

दिल्ली में दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर पहले ही समय-सीमा तय कर दी गई थी. दिल्ली-NCR में सिर्फ 7 और 8 नवंबर को ही प्रमाणित ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति थी. इसके लिए सुबह 6 से 7 बजे और रात 8 से 10 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था. अब पटाखे जलाने की तय समय-सीमा खत्म हो चुकी है. ऐसे में दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अब पटाखे न जलाएं.

🪔 समय का रखें मान, पर्यावरण का रखें ध्यान! पटाखे जलाने की निर्धारित समय-सीमा समाप्त हो चुकी है। अब पटाखे न जलाएँ। नियमों का पालन कर दिल्ली को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने में अपना योगदान दें। जिम्मेदार नागरिक बनें, दूसरों के लिए भी मिसाल बनें। @LtGovDelhi #DelhiPolice #SafeDiwali

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, "पटाखे जलाने की निर्धारित समय-सीमा समाप्त हो चुकी है. अब पटाखे न जलाएं. नियमों का पालन कर दिल्ली को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने में अपना योगदान दें." पुलिस ने लोगों से जिम्मेदार नागरिक बनने और दूसरों के लिए भी मिसाल पेश करने की अपील की है.

तय नियमों के मुताबिक, 7 और 8 नवंबर को केवल CSIR-NEERI से प्रमाणित ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति थी. इन पटाखों पर वैध और प्रोडक्ट-विशेष QR कोड होना जरूरी था. पारंपरिक पटाखों पर रोक थी. इसके अलावा अस्पतालों, नर्सिंग होम, स्वास्थ्य केंद्रों, वृद्धाश्रमों, शिक्षण संस्थानों और नोटिफाइड साइलेंस जोन के 300 मीटर के दायरे में पटाखे जलाने की अनुमति नहीं थी.

निर्धारित नियमों के अनुसार, 9 नवंबर से पटाखे जलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू हो जाएगा. दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे समय-सीमा खत्म होने के बाद आतिशबाजी न करें और नियमों का पालन करें. पुलिस का कहना है कि त्योहार के बाद भी दिल्ली को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है.

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: See description, Wikimedia Commons, Public domain

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.