Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

दिवाली से पहले अपने घर में लगा लीजिए इस तरह के पेड़ पौधे, कभी नहीं आएगी धन की कमी

वास्तु शास्त्र के नियम सुखद जीवन के सुखद तरीकों के बारे में बताते हैं। वहीं, दिवाली के मौके पर आप अपने घर में कई तरह के पेड़ पौधे लगा सकते हैं जो कभी धन की कमी नहीं होने देते।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Instafeed | खबरें - 14 October 2024

वास्तु शास्त्र के नियम सुखद जीवन के सुखद तरीकों के बारे में बताते हैं। वहीं, दिवाली के मौके पर आप अपने घर में कई तरह के पेड़ पौधे लगा सकते हैं जो कभी धन की कमी नहीं होने देते। इस साल दिवाली 1 नवंबर को मनाई जाएगी इससे पहले यह पेड़-पौधे लगाना जरूरी है। घर में पेड़ पौधा लगाना शुभ माना जाता है। अगर आप दिवाली से पहले-पहले कुछ खास दिन पौधे लगाते हैं तो घर में धन समृद्धि खुशहाली और सकारात्मकता हमेशा बनी रहती है। 

मनी प्लांट 

आजकल मनी प्लांट का पौधा हर घर में लगाया जाता है यह घर की खूबसूरती को बढ़ा देता है। मनी प्लांट लगाने से घर में खुशहाली बनी रहती है और धन समृद्धि आती है। मनी प्लांट की हवा एकदम शुद्ध होती है इसे घर में लगाने से पॉजिटिविटी बनी रहती है। आप अपने घर को सजाने और पॉजिटिविटी के लिए घर पर यह पौधा लगा सकते हैं।

जेड प्लांट

क्रसुला के पौधे को जेड प्लांट भी कहा जाता है। अगर आप अपने घर की सजावट कर रहे हैं तो यह पौधा घर में लगा सकते हैं। जेड प्लांट मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय होता है। दिवाली के मौके पर इसे आप अपने घर में लगा सकते हैं धन की कमी कभी नहीं होगी।

बैंबू प्लांट

बैंबू प्लांट के बारे में तो आपने सुना ही होगा जो बांस का पौधा होता है। दिवाली से पहले इसे अपने घर में लगा लीजिए यह सकारात्मकता का प्रतीक होता है। घर में इसे लगाने से सुख शांति बनी रहती है। ज्यादातर लोग इसे घर की बालकनी में लगाना पसंद करते हैं।

स्नेक प्लांट 

स्नेक प्लांट हर घर में लगाया जाता है इस प्लांट को लगाने के बाद बहुत कम मेंटेनेंस में यह पौधा आसानी से लग जाता है। स्नेक प्लांट को इंडोर प्लांट माना जाता है जिसके लिए पानी की जरूरत बहुत कम पड़ती है। दिवाली आने से पहले आप घर के अंदर स्नेक प्लांट लगा लीजिए यह घर में सुख शांति बनाए रखता है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.