Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का लिस्बन में भव्य स्वागत, सिटी ऑफ ऑनर से किया गया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय यात्रा के लिए पुर्तगाल के दौरे पर हैं, जहाँ उन्हें पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में "सिटी ऑफ ऑनर" से सम्मानित किया गया।

Advertisement
Image Credit: instagram
Instafeed.org

By Nisha Bhisht | Faridabad, Haryana | खबरें - 08 April 2025

सिटी ऑफ ऑनर:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के लिए ऐतिहासिक कैमरा म्यूनिसिपल दे लिस्बोआ में एक समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ उन्हें "नोबल सैलून" ले जाया गया और "सिटी ऑफ ऑनर" से नवाजा गया। इस कार्यक्रम में भारत और पुर्तगाल के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। पुर्तगाल के दौरे के दौरान उन्होंने मशहूर लुइस वाज डी कैमोज़ की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।



क्या बोली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु लिस्बन की मानद नागरिक बन गई हैं। उन्होंने पारंपरिक पुर्तगाली अभिवादन "बोम डिया" के साथ संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि भारत और पुर्तगाल के बीच पुराने और घनिष्ठ संबंधों को और मजबूत किया जाएगा। राष्ट्रपति ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मामलों में जिम्मेदारी की साझा भावना हमें क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मंचों पर स्वाभाविक साझेदार बनाती है।

दोनो देशोंं के संबंध:

राष्ट्रपति ने इस अवसर पर मेयर और लिस्बन के नागरिकों का आभार प्रकट किया। उन्होंने लिस्बन के निवासियों के स्नेहपूर्ण स्वभाव, खुलेपन, सहनशीलता की भावना और विविधता के प्रति उनके सम्मान की सराहना की। राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि पुर्तगाल ने भारत के लिए यूरोपीय संघ और लुसोफोन देशों (जहाँ पुर्तगाली भाषा बोली जाती है और जो पुर्तगाली साम्राज्य का हिस्सा थे) के साथ हमारे संबंधों को प्रोत्साहित करने में एक महत्वपूर्ण साझेदार रहा है।

किन मुद्दों पर होगी बातचीत:

दोपहर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सोलो रेबोला डी सूसा भारत और पुर्तगाल के बीच विभिन्न वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने व्यापार और निवेश, सूचना प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा और संपर्क जैसे कई क्षेत्रों में लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को और अधिक मजबूत करने पर सहमति व्यक्त करेगे।

 

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.