Story Content
New Delhi, November 14, 2026: रामलीला मैदान में अब मनमानी नहीं चलेगी! दिल्ली पुलिस ने तैयार किया नियमों का नया ड्राफ्ट.
The source note says: ड्राफ्ट के मुताबिक, रामलीला मैदान में किसी भी कार्यक्रम में 50 हजार से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। हालांकि, हर आयोजन में वास्तव में कितने लोगों को अनुमति दी जाएगी, इसका फैसला संबंधित सक्षम अधिकारी करेंगे। इसके लिए कार्यक्रम की प्रकृति, उसमें जुटने वाली संभावित भीड़ और सुरक्षा के इंतजामों को ध्यान में रखा जाएगा।
The source note says: नए प्रस्तावित नियमों के तहत आयोजकों को कार्यक्रम की तारीख से कम से कम 10 दिन पहले अनुमति के लिए आवेदन करना होगा। इससे पहले उन्हें नगर निगम (MCD) से यह प्रमाण पत्र लेना होगा कि आयोजन के लिए रामलीला मैदान उपलब्ध है। इसके बाद ही पुलिस से कार्यक्रम की अनुमति मांगी जा सकेगी।
The source note says: कार्यक्रम के दौरान भीड़ को संभालने के साथ-साथ ट्रैफिक और पार्किंग की व्यवस्था करना भी आयोजकों की जिम्मेदारी होगी। इसके लिए उन्हें पुलिस और ट्रैफिक अधिकारियों के साथ मिलकर योजना बनानी होगी। आने वाले लोगों के लिए उतरने के तय स्थान भी चिन्हित करने होंगे। आयोजकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि सड़क, फुटपाथ और आपातकालीन रास्तों पर किसी तरह की रुकावट न आए।
The source note says: सुरक्षा के लिहाज से रामलीला मैदान में हथियार, तलवार, भाले, धारदार वस्तुएं और कानून के तहत प्रतिबंधित सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मैदान के आसपास ड्रोन उड़ाने के लिए भी पहले से मंजूरी लेनी होगी। इसके अलावा आयोजकों को पीने के पानी, मेडिकल सहायता, साफ-सफाई और शौचालय जैसी जरूरी सुविधाओं का इंतजाम करना होगा। कार्यक्रम के बाद कचरे का सही तरीके से निपटारा करना भी उनकी जिम्मेदारी होगी।
The source note says: बता दें कि यह कदम दिल्ली पुलिस के अक्टूबर में लिए गए उस फैसले के बाद आया है, जिसमें जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा दिया गया था। इसके बाद धरना-प्रदर्शन और रैलियों के लिए तीन वैकल्पिक जगहें तय की गई थीं। इनमें रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और CBD मैदान शामिल हैं। अब रामलीला मैदान में होने वाले आयोजनों के लिए अलग SOP का ड्राफ्ट मंजूरी के लिए पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है। सक्षम अधिकारियों की जांच और मंजूरी के बाद ही इसे लागू किया जाएगा।
The source note says: ये भी पढ़ें: रामलीला मैदान की रैली में शामिल नहीं हुए तो गिरी गाज, यूथ कांग्रेस के 200 से अधिक पदाधिकारी निलंबित
Source: Instafeed Desk.
Photo: See description, Wikimedia Commons, Public domain

Comments
Add a Comment:
No comments available.