Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

पीएम मोदी के ऐलान पर बोले राहुल गांधी, कहा- केंद्र ने माना मेरा सुझाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आखिरी दिन यानी शनिवार को बूस्टर डोज देने का ऐलान किया था. इसका जवाब देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि बूस्टर डोज के मेरे सुझाव को केंद्र सरकार ने मान लिया है.

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | खबरें - 26 December 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आखिरी दिन यानी शनिवार को बूस्टर डोज देने का ऐलान किया था. इसका जवाब देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि बूस्टर डोज के मेरे सुझाव को केंद्र सरकार ने मान लिया है. राहुल गांधी ने पीएम मोदी के इस फैसले पर सहमति जताते हुए कहा कि यह सही कदम है. वैक्सीन और बूस्टर की सुरक्षा देश की जनता तक पहुंचनी होगी.


बता दें कि कोरोना के नए रूप ओमरों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश को संबोधित किया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि ओमाइक्रोन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इसलिए हमें सावधान रहने की जरूरत है.


इस दौरान पीएम ने कहा कि जिन बच्चों की उम्र 15 से 18 साल के बीच है, उनके लिए अब देश में टीकाकरण शुरू होगा. इसकी शुरुआत अगले साल 3 जनवरी से होगी. पीएम ने कहा कि सह-रुग्णता वाले 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के पास अपने डॉक्टर की सलाह पर वैक्सीन की एहतियाती खुराक का विकल्प भी होगा.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement