Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

राहुल गांधी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में मिलेगा अखिलेश का साथ, खत्म हुई कांग्रेस और सपा की दूरियां

लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में 'इंडिया' के गठबंधन का ऐलान होने के बाद अब मुख्य सवाल यह बना हुआ था कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव राहुल गांधी की अगुवाई वाली 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में कब शामिल होंगे ?

Advertisement
Image Credit: सपा प्रमुख अखिलेश यादव
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | खबरें - 22 February 2024

लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में 'इंडिया' के गठबंधन का ऐलान होने के बाद अब मुख्य सवाल यह बना हुआ था कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव राहुल गांधी की अगुवाई वाली 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में कब शामिल होंगे ? इसका जवाब अब साफ हो चुका है सूत्रों के मुताबिक, सपा मुखिया अखिलेश यादव 25 फरवरी को उत्तर प्रदेश के आगरा में राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस और सपा की दूरियों को कम करने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा प्रमुख भूमिका निभा रही है। प्रियंका वाड्रा ने अखिलेश यादव से फोन पर बातचीत करने के दौरान सीटों को लेकर चल रही खींचातानी को विराम लगा दिया है, अब दोनों दल साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने का निर्णय ले चुके हैं।

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में कब शामिल होंगे अखिलेश यादव

बता दें कि, अखिलेश यादव ने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को लेकर पहले कहा था कि पहले सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत हो जाए इसके बाद वह यात्रा में शामिल होंगे। वहीं, अब सीटों को लेकर सहमति बन चुकी है अखिलेश यादव अब राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होना चाहते हैं। 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' 24 फरवरी को मुरादाबाद से शुरू होकर 25 फरवरी को फतेहपुर सीकरी होते हुए राजस्थान जाएगी। अखिलेश यादव के न्याय यात्रा में शामिल होने के सवाल पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने यह कहा है कि, यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण अखिलेश यादव ने स्वीकार कर लिया था और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से उन्हें 24 और 25 फरवरी की यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

क्या बोले अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के संबंध में एक सवाल पर यह कहा था कि, "अंत भला तो सब भला गठबंधन होगा इसके अलावा सपा अध्यक्ष ने सीट शेयरिंग पर कहा था कि कोई भी बात नहीं है जल्दी ही इसका ऐलान होगा"। बता दें कि, राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' एक हफ्ते के अंदर खत्म हो जाएगी। इसके बाद 13 से 14 मार्च को मुंबई में रैली के साथ 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का समापन किया जाएगा।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.