Rajasthan, Jaipur: महगांई के खिलाफ कांग्रेस ने आयोजित किया महारैली

अशोक गेहलोत ने कहा है कि इस महारैली से देश भर में एक संदेश जाएगा कि अब केन्द्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के व्यापक रूप से विरोध का वक्त आ गया है.

  • 840
  • 0

इंडियन नेशनल कांग्रेस ने आज राजस्थान में महगांई के खिलाफ एक महारैली का आयोजन किया है, जिसका नाम है महगांई हटाओ रैली. इस रैली में कई बड़े नेता शामिल होंगे. यह रैली राजस्थान की राजधानी जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में होगा.

ये भी पढ़ें:-Video: स्वर्णिम विजय पर्व में जनरल रावत का आखिरी वीडियो, देखिए यहां

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस राष्ट्रीय महारैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी भाग लेने पहुंची है. सोनिया गांधी और राहुल गांधी, जोकि अपने पर्सनल प्लेन से दिल्ली से जयपुर पहुंचे, जिनका स्वागत राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत ने एयरपोर्ट पर किया. वहीं प्रियंका गांधी सड़क मार्ग होते हुए दिल्ली से जयपुर पहुंची.

ये भी पढ़ें:-दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान, प्रदूषण का अस्तर भी गिरा

इस रैली का मुख्य उद्देश्य यह है कि जो भी केंद्र सरकार के द्वारा या उनकी वजह से महगांई चरम सिमा पर पहुंच गई है, उससे लोगों को रूबरू करवाना और निजात कैसे पाया जाए, इसपर कांग्रेस सरकार बात करेगी. अशोक गेहलोत ने कहा है कि इस महारैली से देश भर में एक संदेश जाएगा कि अब केन्द्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के व्यापक रूप से विरोध का वक्त आ गया है. पूरे देश में इस रैली से उठी जनजागरण की लौ, एक मशाल बनकर एनडीए सरकार के पतन का मार्ग प्रशस्त करेगी.

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT