Story Content
New Delhi, November 8, 2026: शादी में शामिल होने को सिंगापुर से आया था शख्स, पड़ोसी ने मार डाला; 15 राउंड फायरिंग.
The source note says: मृतक की पहचान परमजीत धनखड़ के रूप में हुई है। मूल रूप से हिसार के रहने वाले थे। वे एक बड़ी नेशनल कंपनी में काम करते थे और अपने काम के सिलसिले में सिंगापुर में रहते थे। परमजीत 24 नवंबर को होने वाली अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए दीपावली से महज दो दिन पहले धनतेरस पर ही फरीदाबाद स्थित अपने घर लौटे थे। वे सेक्टर 21C के मकान नंबर 641 की पहली मंजिल पर अपनी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ रहते थे।
The source note says: धनतेरस की रात करीब 8 बजे परमजीत जिम से घर लौटे थे। इसी दौरान इमारत की तीसरी मंजिल पर रहने वाले पड़ोसी मोहन उर्फ मोनू शर्मा से गाड़ी पार्क करने को लेकर बहस शुरू हो गई। पार्किंग का विवाद इतना बढ़ गया कि आपा खो चुके आरोपी मोहन ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाली और परमजीत पर ताबड़तोड़ 15 से 16 गोलियां चला दीं। परमजीत को 8 से 9 गोलियां लगीं, जिससे वे लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
The source note says: पुलिस ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच पहले से ही अनबन चल रही थी। वारदात से महज 5 दिन पहले भी आरोपी मोहन का परमजीत के बेटे के साथ कुत्ते को घुमाने को लेकर विवाद और गाली-गलौज हुई थी। घटना के तुरंत बाद आरोपी मोहन अपने परिवार को लेकर मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक की टीमें मौके पर पहुंचीं।
The source note says: पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खाली खोल बरामद किए हैं। परमजीत के शव को पोस्टमार्टम के लिए ESIC मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
The source note says: बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।
The source note says: एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।
The source note says: हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।
The source note says: काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।
Advertise with us About us Careers Privacy Contact us Sitemap Code Of Ethics
Partner sites: Hindustan Times Mint HT Tech Shine HT Auto Healthshots HT Smartcast FAB Play
Source: Instafeed Desk.
Photo: Uprising Man, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.