Story Content
New Delhi, November 9, 2026: सोनिया और प्रियंका ने पुरानी यादों को किया ताजा, राजीव गांधी के साथ मनाई गई दीवाली को किया याद.
The source note says: कांग्रेस नेता सोनिया और प्रियंका गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ बिताई दिवाली की पुरानी यादें साझा कीं। ...और पढ़ें
The source note says: सोनिया-प्रियंका ने राजीव गांधी के साथ दिवाली की पुरानी यादें ताजा कीं
The source note says: सोनिया-प्रियंका ने राजीव गांधी संग दिवाली की खूबसूरत यादें ताजा कीं।
The source note says: पारंपरिक दीयों, चांदनी चौक के पटाखों और कश्मीरी व्यंजनों को याद किया।
The source note says: सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग' 10 नवंबर को लॉन्च होगी।
The source note says: डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और उनकी बेटी प्रियंका गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ बिताई गई दीवाली के खूबसूरत पलों और पारिवारिक स्मृतियों को साझा किया है।
The source note says: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक बातचीत में, सोनिया गांधी ने त्योहार के पारंपरिक रीति-रिवाजों, सजावट और अपने संस्मरणों के बारे में विस्तार से चर्चा की।
The source note says: दिवाली से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा करते हुए सोनिया गांधी ने कहा, मुझे दिवाली बहुत पसंद थी, यह हमेशा बहुत खूबसूरत होती थी। उन्होंने बताया कि पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार, घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर भगवान गणेश की एक मूर्ति रखी जाती थी और त्योहार का सबसे पहला दीया वहीं जलाया जाता था।
The source note says: उन्होंने यह भी बताया कि वह ऐतिहासिक मूर्ति आज भी उनके घर में सुरक्षित रखी हुई है।
The source note says: सोनिया गांधी ने उस दौर की सादगी को याद करते हुए कहा, उन दिनों आज की तरह बिजली की छोटी-छोटी लाइटें नहीं होती थीं, बल्कि हर तरफ मिट्टी के दीये जलाए जाते थे। तालाब के चारों ओर, छत पर, बरामदे में और रास्तों के किनारे। दीयों की वह जगमगाहट बेहद अद्भुत और सुंदर लगती थी।
The source note says: बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी ने भी अपने बचपन के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे उनके पिता, राजीव गांधी, उन्हें पटाखे दिलाने के लिए पुरानी दिल्ली के प्रसिद्ध चांदनी चौक ले जाते थे।
The source note says: प्रियंका ने कहा कि त्योहारों के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों के लोग उनके परिवार के बगीचे में इकट्ठा होते थे और पूरा माहौल उत्साह से भर जाता था। सोनिया गांधी ने जोड़ा कि उन्हें तेज आवाज वाले पटाखों के बजाय फुलझड़ियां बेहद पसंद थीं।
The source note says: सोनिया गांधी ने उस दौर के सुहावने मौसम और आसमान के साफ नीले रंग का भी जिक्र किया। पाक-परंपराओं पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि दीवाली पर उनके घर में विशेष रूप से कश्मीरी व्यंजन और पारंपरिक मीठे चावल बनाए जाते थे। उन्होंने कहा कि यह परंपरा उनके परिवार में आज भी उसी तरह कायम है।
The source note says: गौरतलब है कि सोनिया गांधी की आत्मकथा बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव 10 नवंबर को लॉन्च होगी। इस किताब में उन्होंने अपने व्यक्तिगत जीवन के कई अनछुए पहलुओं, निजी अनुभवों और जीवन के महत्वपूर्ण पड़ावों को लिखा किया है।
Source: Instafeed Desk.
Photo: Uprising Man, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.