Story Content
नई दिल्ली, November 16, 2026: सोनिया गांधी ने बताया क्यों लगता था इंदिरा गांधी से डर, राजीव गांधी की हत्या के बाद कैसे बदल गई थी ज़िंदगी?।
सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी सोनिया गांधी ने बताया क्यों लगता था इंदिरा गांधी से डर? इमेज स्रोत, Congress
दिल्ली में 16 नवंबर को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ़ लव' के लॉन्च के मौक़े पर उन्होंने और उनके बेटे और लोकसभा में नेता, प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गांधी परिवार के निजी जीवन से जुड़े कई पहलुओं के बारे में बात की.
इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, डिंपल यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फ़ारूक़ अब्दुल्लाह, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी, एनसीपी (एसपी) की सुप्रिया सुले और पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए.
ख़ास बात ये रही कि बीजेपी नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी समारोह में पहुंचे थे.
सोनिया गांधी ने बताया कि शादी के बाद अपनी सास और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ उनके शुरुआती रिश्ते कैसे थे. उन्होंने यह भी बताया कि इंदिरा गांधी को 'मां' या 'मम्मी' कहने में उन्हें क्यों झिझक होती थी.
सोनिया गांधी ने कहा कि वह इंदिरा गांधी से डरती थीं. उन्हें समझ नहीं आता था कि उनसे कैसे बात करें और क्या कहें.
इसकी एक वजह यह भी थी कि राजीव गांधी और उनके भाई संजय गांधी उन्हें 'मां' कहकर बुलाते थे. ऐसे में सोनिया गांधी से भी उम्मीद थी कि वह उन्हें 'मां' या 'मम्मी' कहें.
उन्होंने कहा , "मैं ऐसा बिल्कुल नहीं करने वाली थी. क्योंकि मेरे लिए तो मां सिर्फ़ एक थीं और वो मेरी मां थीं, मेरी इतालवी मां. मैं उन्हें अपनी मां नहीं कहने वाली थी."
सोनिया गांधी ने बताया कि वह इंदिरा गांधी से सीधे बात करने के बजाय कोई ऐसा रास्ता तलाशती थीं, जिससे उन्हें मां कहे बिना अपनी बात कह सकें.
उन्होंने कहा, "फिर धीरे-धीरे, जब मैं उन्हें जानने लगी, तो उन्हें मां कह सकती थी. लेकिन इसमें वक़्त लगा."
सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी को एक प्रभावशाली व्यक्तित्व वाली महिला बताया. उन्होंने कहा कि वह उनसे प्रभावित थीं और थोड़ा डरती भी थीं.
सोनिया गांधी ने कहा, "कभी-कभी वह अपना आपा खो देती थीं और उस वक़्त मुझे अपने पिता की याद आती थी. इसलिए मैं एकदम चुप हो जाती थी."
उन्होंने बताया कि ऐसे मौक़ों पर राजीव गांधी और संजय गांधी भी चुपचाप बैठकर इंदिरा गांधी का ग़ुस्सा शांत होने का इंतज़ार करते थे.
हालांकि, राहुल और प्रियंका के जन्म के बाद इंदिरा गांधी का व्यवहार बदल गया था.
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: U.S. Department of State, Wikimedia Commons, Public domain

Comments
Add a Comment:
No comments available.