Story Content
नई दिल्ली, November 7, 2026: तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके की जिम्मेदारी, X अकाउंट 'गाजी 2' ने किया।
तहरीक-ए-मुजाहिदीन-ए-हिंदुस्तान का दावा है कि गाजियाबाद में भगवा हुकूमत के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को निशाना बनाया। संगठन ने कहा कि हमें अपने घर, मस्जिद, दीन और संस्कृति की रक्षा के लिए लड़ने का हक है। हम मौजूदा हुकूमत को नाजायज मानते हैं, आगे भी अपने हक के लिए लड़ाई जारी रखेंगे।
वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर धमाकों की खबर पर इंदिरापुरम के एसीपी सूर्यबली मौर्य ने कहा, 'विस्फोट किस चीज से हुआ, इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा। घटना के वक्त वहां वसुंधरा पुलिस चौकी के एक सब-इंस्पेक्टर और एक डिलीवरी बॉय मौजूद थे, जो कुछ सामान देने आया था। इस घटना में कांच के टुकड़े लगने से डिलीवरी बॉय घायल हो गया है।'
धमाके के बाद रिकॉर्ड किए पुलिस चौकी के अंदर के वीडियो में दिख रहा है कि कैसे धमाके में चौकी की खिड़की को नुकसान हुआ। फर्श पर कांच फैल गया। इसके अलावा, चौकी में रखे सामान को नुकसान पहुंचा। पुलिस का कहना है कि धमाके की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। हर एंगल से इस केस की जांच कर रहे हैं।
इससे पहले, इसी साल मई में गाजियाबाद में AC के सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई थी। कई धमाकों के साथ कई एसी गैस सिलेंडर और कंप्रेसर फट गए थे। इस घटना में 1 शख्स की मौत भी हो गई थी। इस आग के कारण पूरी बिल्डिंग को भारी नुकसान हुआ था। इस दौरान 2 कार और लगभग 10 मोटरसाइकिलें भी जल गई थीं।
ये भी पढ़ें- VIDEO: वाराणसी में जोरदार धमाका, जमींदोज हुआ तीन मंजिला मकान
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Faranjuned, Wikimedia Commons, CC BY-SA 3.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.