Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

स्ट्रेचर पर बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, जानिए वजह

दूल्हा बारात लेकर अपनी दुल्हन को लेने जाता है तो घोड़ी या कार में सवार होकर जाता है. लेकिन आज कहानी थोड़ी रोचक है जहां दूल्हा घोड़ी पर नहीं बल्कि एम्बुलेंस पर सवार होकर आता हो.

Advertisement
Instafeed.org

By Pooja Mishra | खबरें - 02 March 2022

वैसे तो आपने देखा ही होगा जब कोई दूल्हा बारात लेकर अपनी दुल्हन को लेने जाता है तो घोड़ी या कार में सवार होकर जाता है. लेकिन आज कहानी थोड़ी रोचक है जहां दूल्हा घोड़ी पर नहीं बल्कि एम्बुलेंस पर सवार होकर आता हो.

स्ट्रेचर वाले दूल्हे की तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है आपको बता दें कि, वायरल तस्वीर उदयपुर की है, जहां दूल्हे की हालत को देखकर लोग जोड़ों के प्यार की तारीफ कर रहे हैं. महाशिवरात्रि के पर्व पर सिंधी समाज की ओर से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कराया गया लेकिन इससे 5 दिन पहले ही एक दूल्हे का एक्सीडेंट हो गया. एक्सीडेंट में घायल हुए दूल्हे का नाम राहुल कटारिया है जो स्ट्रेचर पर सामूहिक विवाह स्थल पर पहुंचे.

अहमदाबाद से उदयपुर लौटते समय हुआ हादसा

राहुल कटारिया पारिवारिक काम से अहमदाबाद गए थे. इस दौरान रास्ते में लौटते वक्त उनका एक्सीडेंट हो गया. परिजनों को सूचना मिलने के बाद परिजन उन्हें एक बार उदयपुर ले आए, लेकिन बाद में फिर से अहमदाबाद ले जाकर राहुल का ऑपरेशन करवाया और पैर में रॉड डलवाई गई. इसके बाद पूरे पैर पर डॉक्टर ने प्लास्टर बांध दिया. इसके बाद राहुल को बिस्तर पर रहने की सलाह दी गई, लेकिन तय समय पर विवाह करने के फैसले के बाद राहुल कटारिया एम्बुलेंस से विवाह स्थल पर पहुंचे. साथ ही रितिका के साथ 7 फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गए.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement