Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

घर में घुसे डकैतों ने एक ही परिवार के चार लोगों को मौत के घाट उतारा, दो बेटों और पिता की मौत

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में सोमवार तड़के हथियारबंद डकैतों ने एक कपड़ा व्यापारी के घर पर एक ही परिवार के चार सदस्यों को गोली मार दी

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | खबरें - 28 June 2021

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में सोमवार तड़के हथियारबंद डकैतों ने एक कपड़ा व्यापारी के घर पर एक ही परिवार के चार सदस्यों को गोली मार दी. इस बार घटना में पिता समेत दो बेटों की मौत हो गई, जबकि एक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

{{img_contest_box_1}}

प्राप्त जानकारी के अनुसार बदमाश लूट की नीयत से तड़के करीब तीन बजे लोनी के मुख्य बाजार में घुसे. इस दौरान उसने 70 वर्षीय रईसुद्दीन, उसके 30 वर्षीय बेटे अजहर और 28 वर्षीय बेटे इमरान की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके अलावा रईसुद्दीन की 65 वर्षीय पत्नी फातिमा को भी गोली लगी थी. उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाशों ने घर से नकदी और जेवर भी लूट लिए. फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है.

विरोध करने पर मार दी गोली

पुलिस के अनुसार लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार को गोली मार दी. जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फातिमा नाम की महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. मौके पर पहुंचे एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लोनी इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों को गोली मारी गई है. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को मृत पाया जबकि एक महिला घायल हो गई. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना की जांच की जा रही है. मामले की जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है.

{{read_more}}

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement