Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

"इस बार विधान सभा चुनाव में 40 फीसदी महिला उम्मीदवार उतारेगी कांग्रेस": प्रियंका गांधी

यूपी चुनाव से पूर्व कांग्रेस महासचीव प्रियंका गांधी ने एक बड़ा ऐलान किया है. लखनऊ में हुई एक प्रैस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि इस बार विधान सभा चुनाव में कांग्रेस 40 फीसदी महिला उम्मीदवार उतारेगी.

Advertisement
Instafeed.org

By Rishibha Rani | खबरें - 19 October 2021

यूपी चुनाव से पूर्व कांग्रेस महासचीव प्रियंका गांधी ने एक बड़ा ऐलान किया है. लखनऊ में हुई एक प्रैस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि इस बार विधान सभा चुनाव में कांग्रेस 40 फीसदी महिला उम्मीदवार उतारेगी. साथ ही प्रियंका गांधी का कहना है कि इस मामले को लेकर उन्होंने आवेदन पत्र मांगे हुए हैं. आगमी 15 तारीख यानी 15  नवंबर तक आवेदन खुला रहेगा. साथ ही प्रियंका ने कहा कि मेरा बस चलता तो में 50 प्रतिशत टिकट दे देती. यूपी में आरक्षण बढ़ेगा तो देश बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नारा है 'लड़की हूं लड़ सकती हूं'.

ये भी पढ़ें-  Trailer Released: फिल्म 'धमाका' में रिपोर्टर बन कार्तिक आर्यन ने की इंटेंस एक्टिंग

निर्णय की वजह

इसी के साथ प्रियंका गांधी ने ये भी बताया कि 40 फीसदी टिकट का फैसला उन्नाव की उस लड़की के लिए है जिसको जलाकर मारा गया. यह निर्णय हाथरस की उस लड़की के लिए जिसे न्याय नहीं मिला. लखीमपुर में एक लड़की मिली उसने बोला प्रधानमंत्री बनना चाहती हूं ये निर्णय उसके लिए है. ये निर्णय यूपी की हर उस महिला के लिए है जो यूपी को आगे बढ़ाना चाहती हैं.

प्रियंका गांधी ने कहा

कांग्रेस महासचीव प्रियंका गांधी ने दूसरी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज सत्ता के नाम पर ये है कि आप खुलेआम पब्लिक को कुचल सकते हैं. आज नफरत का बोलबाला है. महिलाएं इसे बदल सकती हैं. राजनीति में आप मुझसे कंधे से कंधा मिलाओ. मैं मीडिया की लड़किया को देखती हूं, जब सीतापुर में मुझे महिला पुलिसकर्मियों ने घेर लिया और मुझे सीतापुर के PAC में ले गए तो ये निर्णय उनके लिए भी है. देश को धर्म की राजनीति से निकलना है और आगे ले जाना है. महिलाओं को खुद ये काम करना पड़ेगा. 

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement