Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

ट्रम्प ने हार के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया: बोले- अमेरिकी जनता उससे बहुत नाराज है, ईरान जंग और महंगे प...

New Delhi, November 10, 2026: ट्रम्प ने हार के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया: बोले- अमेरिकी जनता उससे बहुत नाराज है, ईरान जंग और महंगे प.... The source note says: ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकी लोग इजराइल…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | Latest News - 10 November 2026

New Delhi, November 10, 2026: ट्रम्प ने हार के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया: बोले- अमेरिकी जनता उससे बहुत नाराज है, ईरान जंग और महंगे प....

The source note says: ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकी लोग इजराइल को भले ही पसंद नहीं करते, लेकिन हमारी सरकार इजराइल के काफी करीब है। ट्रम्प ने हार की और दूसरी भी वजहें गिनाईं।

The source note says: सबसे पहली बात, मैं चुनाव नहीं लड़ रहा था। इसके अलावा लोगों को रिपब्लिकन पार्टी के कुछ उम्मीदवार भी पसंद नहीं आए। ईरान जंग और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से भी जनता में नाराजगी थी।

The source note says: 7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले के बाद इजराइल ने गाजा में सैन्य कार्रवाई शुरू की थी। इसके बाद अमेरिका में इजराइल को लेकर लोगों की राय बदलने लगी। खासकर डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थकों में इजराइल के लिए समर्थन घटा है।

The source note says: 1. प्यू रिचर्स सेंटर (3 अक्टूबर 2025): सर्वे के मुताबिक, 59% अमेरिकी इजराइली सरकार को लेकर नकारात्मक राय रखते थे। 2024 की शुरुआत में यह आंकड़ा 51% था।

The source note says: 2. गैलप (29 जुलाई 2025): गाजा में इजराइल की सैन्य कार्रवाई का समर्थन करने वाले अमेरिकी 2023 में 50% थे, जो जुलाई 2025 में घटकर 32% रह गए। डेमोक्रेट समर्थकों में यह समर्थन सिर्फ 8% था।

The source note says: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी 4 नवंबर कहा था कि अगर रिपब्लिकन पार्टी को आने वाले चुनाव जीतने हैं, तो उसे इजराइल के साथ अपने रिश्तों पर दोबारा विचार करना होगा।

The source note says: ट्रम्प ने कहा कि अगर उन्हें दोबारा ईरान पर हमला करने का फैसला लेना पड़े, तो वह फिर ऐसा ही करेंगे। उनका कहना था कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना जरूरी था।

The source note says: उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोक दिया है। हालांकि, उन्होंने माना कि इस फैसले का आज और आने वाले दिनों में राजनीतिक नुकसान हो सकता है।

The source note says: ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर बी-2 बमवर्षक विमानों से हमला किया था। उनके मुताबिक, अगर अमेरिका यह कार्रवाई नहीं करता तो इजराइल का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता था। अमेरिका ने इजराइल की सुरक्षा के लिए बड़ी भूमिका निभाई है।

The source note says: ट्रम्प ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म हो जाएगा। हालांकि, उन्होंने संकेत दिया कि युद्ध के बाद यूक्रेन की सीमाओं और क्षेत्र में बदलाव हो सकता है।

The source note says: उन्होंने कहा कि यूक्रेन पहले जैसा नहीं रह सकता और उसका नक्शा थोड़ा अलग हो सकता है।

The source note says: 2028 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए किसी उम्मीदवार के समर्थन पर उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। उन्होंने जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रूबियो की तारीफ की, लेकिन किसी एक को अपना उत्तराधिकारी घोषित नहीं किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में कई अच्छे नेता हैं और वह चुनाव में किसी का समर्थन करें या नहीं, यह अभी तय नहीं है।

The source note says: पत्रकार ने ट्रम्प से पूछा कि राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी संपत्ति करीब 3 अरब डॉलर बढ़ने की रिपोर्ट आई है। इस पर ट्रम्प ने कहा कि वह अपनी संपत्ति पर ज्यादा ध्यान नहीं देते और उनके बेटे कारोबार और पैसों का हिसाब देखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति रहते हुए सैलरी नहीं लेता।

The source note says: मिडटर्म में हार के बाद ट्रम्प के तेवर नरम पड़े:बोले- समझौता हुआ तो ईरान पर हमला नहीं करेंगे; ईरान बोला- रिपब्लिकन्स हारे इसलिए बातचीत रुकी

Source: Instafeed Desk.

Photo: National Photo Company Collection, Wikimedia Commons, Public domain

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.