Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

अयोध्या में योगी आदित्यनाथ का बना मंदिर, सुबह-शाम होती है आरती

अयोध्या से 25 किलो मीटर दूर यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के भक्तों ने योगी आदित्य का भी मंदिर बना दिया है. वहां पर सुबह-शाम आरती हो रही है. प्रसाद भी चढ़ाया जा रहा है. यह मंदिर अयोध्या गोरखपुर हाइवे पर बनाया गया है.

Advertisement
Instafeed.org

By विपिन यादव | खबरें - 19 September 2022

अयोध्या में राम भक्तों के लिए राम मंदिर बन ही रहा है. अब वहीं अयोध्या से 25 किलो मीटर दूर यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के भक्तों ने योगी आदित्य का भी मंदिर बना दिया है. वहां पर सुबह-शाम आरती हो रही है. प्रसाद भी चढ़ाया जा रहा है. यह मंदिर अयोध्या गोरखपुर हाइवे पर बनाया गया है. इस मंदिर की विशेष बात यह है कि यह मंदिर उस जगह बनाया गया है, जहां पर कभी भगवान श्री राम के वनवास जाने पर उनके अनुज भरत ने भाई की खड़ाऊं रखी थी. इस स्थान का काफी महत्व है. योगी आदित्यनाथ का यह मंदिर उनके प्रचारक ने बनवाया है. अब मंदिर के चर्चे दूर-दूर तक हो रहे है और आसपास के क्षेत्रों के लोग मंदिर देखने के लिए आ रहे हैं.   

ये भी पढ़ें-  सपा ने मंहगाई, कानून व्यवस्था पर बीजेपी घेरा, निकाली पैदल मार्च

इस मंदिर को प्रभाकर मौर्य ने बनवाया है. उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों से वह बेहद प्रभावित हैं. प्रभाकर ने आगे कहा मुख्यमंत्री ने जिस तरह से लोक कल्याण के काम किए हैं .उससे उन्होंने (योगी आदित्यनाथ) भगवान जैसा स्थान हासिल कर लिया है. प्रभाकर मौर्य आगे कहते हैं कि, जो राम का मंदिर बनवाया है हमने उनका मंदिर बनवाया है. 

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement