राजस्थान को नया मुख्यमंत्री मिल गया है. बीजेपी ने भजनलाल शर्मा को राज्य की कमान सौंपी है.
सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए आज अच्छी खबर है. देश में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है.
ओडिशा में शराब निर्माता कंपनियों के एक समूह से जुड़े विभिन्न स्थानों पर आयकर विभाग की छापेमारी सोमवार को लगातार छठे दिन जारी रही और अब तक कुल 353 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए हैं.
प्याज निर्यात पर प्रतिबंध के फैसले का विरोध कर रहे महाराष्ट्र के प्याज किसानों ने मुंबई-आगरा राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया है.
मोहन यादव को मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुना गया है. मोहन यादव निवर्तमान सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रह चुके हैं.
अभिनेता कुणाल ठाकुर संग शादी के बंधन में बंधीं मशहूर डांसर और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन। बॉलीवुड एक्ट्रेस और मशहूर डांसर मुक्ति मोहन ने गुपचुप रूप से शादी करके शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
टीवी एक्ट्रेस वृषिका मेहता ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सौरभ घेडिया संग शादी कर ली है. वृषिका ने शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं.
बारह ज्योतिर्लिंगों में सर्वोच्च केदारनाथ धाम की अनोखी कहानी है. कहते हैं कि केदारेश्वर ज्योतिर्लिंग के प्राचीन मंदिर का निर्माण पांडवों ने कराया था. पुराणों के अनुसार केदार महिष अर्थात भैंसे का पिछला भाग है. यहां भगवान शिव भूमि में समा गए थे.
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस खत्म हो गया है. विष्णुदेव साय को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया है.
राजस्थान विधानसभा में प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी यहां किसे मुख्यमंत्री बनाएगी इस पर सस्पेंस बना हुआ है.