अखिलेश यादव ने कहा कि मैं यहां यज्ञ में शामिल होने आया था मगर भाजपा के पेट में दर्द हो रहा है. मुझे यहां पर कार्यक्रम में जिन लोगों ने बुलाया था, उनको भाजपा और RSS से धमकी मिल रही है. धर्म का कोई ठेकेदार नहीं होता है.
श्री राम के भव्य मंदिर को बनाने में अपना योगदान दिया है. भारत की भावनाओं के अनुरूप आज भारत का राष्ट्रीय मंदिर भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के तौर पर स्थापित हो रहा है.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के लिए पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनके हस्तक्षेप की मांग की है.
रक्षा सूत्रों के मुताबिक दोनों विमानों ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी, जहां अभ्यास चल रहा था. रक्षा मंत्री ने एयरफोर्स चीफ से इस हादसे को लेकर बातचीत की है.
आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों से मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. कहा जा रहा है कि काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग पर काबू पाए जाने के बाद अंदर पहुंची पुलिस को सभी शव अलग-अलग कमरों से बरामद हुआ है.
बीबीसी के मुताबिक घटनास्थल पर बोलते हुए, इजरायल के पुलिस आयुक्त कोबी शबताई ने इसे 'हाल के वर्षों में हमारे द्वारा सामना किए गए सबसे बुरे हमलों में से एक' कहा.
ट्रांस हिंडन पुलिस उपायुक्त दीक्षा शर्मा ने कहा- प्रारंभिक जांच में मृत बच्चे की मां की सहेली के खिलाफ साक्ष्य मिले हैं। उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है. मां की भूमिका की जांच की जा रही है.
हरियाणा सरकार ने हरियाणा ग्रुप डी एंपलॉयर्स एक्ट 2018 के तहत ग्रुप डी कर्मचारियों के लिए ट्रांसफर ड्राइव नीति को अंतिम रूप दे दिया है.
परीक्षा पे चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परिकल्पित एक लाइव कार्यक्रम है जिसमें छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को उनके साथ बातचीत करने का अवसर मिलेगा.
हरियाणा सरकार विशेष माफी योजना के तहत 44 कैदियों को रिहा करने जा रही हैं. ये वो कैदी हैं जिनकी सजा तो पूरी हो चुकी हैं लेकिन जुर्माना राशि नहीं देने की वजह से जेल में अब भी बंद हैं.