जम्मू के सतवारी थाना परिसर में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई. इसकी चपेट में सात कारें और एक दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए.
गर्मी के इस मौसम में भी देश के कई हिस्सों में गंभीर जल संकट सामने आ गया है. इसी कड़ी में महाराष्ट्र के नासिक से भी पानी की कहानी की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर इस संकट का अंदाजा लगाया जा सकता है.
केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सिंगल यूज प्लास्टिक को फेज आउट करने की सलाह देते हुए एक एडवाइजरी जारी की है. केंद्र ने कहा है कि इससे 'स्वच्छ और हरित' पर्यावरण को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं. वहीं अमित शाह ने भी योगी जी को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी है.
सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी की हैं. पेट्रोल-डीजल के दामों में दो हफ्ते से कोई बदलाव नहीं हुआ है.
आज रविवार है और आज का दिन भगवान भास्कर की पूजा का दिन है. यानी सूर्य देव की पूजा का दिन.
मौसम का मिजाज एक बार फिर बादल रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली एनसीआर में धूल भरी आंधी चलेगी.
बायोलॉजिक्स ई की COVID-19 वैक्सीन Corbevax को 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए बूस्टर शॉट के रूप में मंजूरी दे दी गई है.
अमित शाह अपने चंडीगढ़ दौरे पर हैं। ऐसे में जब सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता अमित शाह से चंडीगढ़ में मिले तो मुसेवाला के पिता उनकी भावनाओं को बहने से नहीं रोक पाए और फूट-फूट कर रोने लगे.
सम्राट पृथ्वीराज की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन आ गया है, जिसे देखकर निश्चित तौर पर कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में इस आंकड़े को रोकना मुश्किल है.