Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

क्रिसमस के खास मौके पर आप बच्चों संग मिलकर ऐसे सजाएं अपना घर, यूं बढाएं त्योहार की रौनक

क्रिसमस का त्योहार बस आने ही वाला है ऐसे मौके पर क्यों न इन 5 तरीकों से दे आप अपने घर को खूबसूरत टच।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | लाइफ स्टाइल - 29 November 2020

त्योहार के सीजन में अब क्रिसमस का त्योहार लोगों के बीच आ चुका है। इस त्योहार का जश्न देश के हर कोने में जबरदस्त तरीके  से मनाया जाता है। इस त्योहार पर डैकोरेशन काफी अहमियत रखती है। चाहे बात करें पार्टी की या फिर घर पर रहकर गेट टुगेदर करने की। यदि इस दौरान आपका घर अच्छे से सजा न हो तो आपके त्योहार का रंग कही न कही फीका रह जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि आप इस त्योहार के दौरान अपने घर को आप कैसे सजा कर रख सकते हैं। 

1. क्रिसमस ट्री पर हैंग करें सांता क्लॉस

घर पर यदि आप क्रिसमस ट्री लेकर आने वाले हैं तो आप उस पर मार्किट में मिलने वाले छोटे-छोटे सांता क्लॉस लटका सकते हैं। आप यदि चाहे तो इसकी बजाए रंग बिरंगे पॉम-पॉम भी लगा सकते हैं।

2. फायर प्लेस को ऐसे सजाएं

क्रिसमस के मौके पर आप अपने फायर प्लेस को खूबसूरत बना सकते हैं। इसके लिए आप बच्चों को फूलों, पेपर या फिर किसी छोटी चीजों से उसे सजाने के लिए कह सकते हैं। यदि आप फूलों के साथ टहनियों का भी बीच-बीच में इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपके फायर प्लेस का लुक और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाएगा।

3. डिनर टेबल की करें सजावट

इस त्योहार के मौके पर परिवार के सभी सदस्य साथ बैठकर खाना खाते हैं। ऐसे में ध्यान रखिए कि आपका डिनर टेबल साफ और सजा हुआ हो। आप चाहे तो डिनर टेबल पर कलरफुल कैंडल का उपयोग कर सकते हैं। टेबल के बीचों बीच आप रेड और गोल्डन बॉल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

4. दीवारों की रौनक बढ़ाएं 

सीलिंग में इस्तेमाल होने वाली चीजों को आप कई तरह से आर्टिसस्टिक तरीके दीवार पर सजा सकते हैं। इसके साथ ही आप बच्चों को एक रस्सी पर रंग-बिरंगे मोजे टांगने के लिए भी कह सकती है।

5.  Wreath से यूं बढ़ाएं घर की रौनक

अगर आपको बड़े शाइनी फूलों की छल्लेदार डेकोरेशन नहीं पसंद है तो बाजार से खरीदने के बीजाए आप इसे घर पर बना सकते हैं। आप Wreath के साथ अपने घर को खूबसूरत बनाने का काम कर सकते हैं।


Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.