Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

होली पर बिल्कुल भी न करें इन चीजों का सेवन वरना पीछे पड़ जाएगा बुरा साया, हालत हो जाएगी खराब

होली का त्योहार देशभर में काफी धूमधाम के साथ मनाया जाने वाला है। इस बार होली का शुभ मुहूर्त 7 मार्च शाम 7:30 से शुरू होकर 8 मार्च 2023 रात 9 बजे तक है।

Advertisement
Instafeed.org

By FARHEEN NAAZ | लाइफ स्टाइल - 06 March 2023

होली का त्योहार देशभर में काफी धूमधाम के साथ मनाया जाने वाला है। इस बार होली का शुभ मुहूर्त 7 मार्च शाम 7:30 से शुरू होकर 8 मार्च 2023 रात 9 बजे तक है। इसी के बीच होली खेलना शुभ रहेगा। रंगों की होली खेलने से एक दिन पहले होलिक दहन किया जाएगा। होलिका दहन केे लिए कुछ दिन पहले से ही किसी एक जगह पर सूखा पेड़ रख दिया जाता है। उस पर घास, पुआल, गोबर और लकड़ियां तक रख दी जाती है। फिर होलिका दहन वाले दिन इसका दहन करने की परंपरा है। घर का बड़ा सदस्य इसमें अग्नि देता है। होलिका दहन को छोटी होली के नाम से जाना जाता है। वही, उसके अगले दिन रंगों की होली मनाई जाती है।


होली पर क्या करें- 


- होली पर अपनी जेब में काले कपड़े के अंदर एक पीली सरसों, लौंग, जायफल और काले तिल बांधकर आप रख दीजिए और जलती हुई होली में उन्हें डाल दीजिए। ऐसा करने से आप पर जो भी नकारात्मक शक्तियां होगी उनका प्रभाव खत्म हो जाएगा। 


- इस दिन सुबह जल्दी उठकर आपको खुशी के साथ इस त्योहार को मनाना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में भी खुशियां आएगी।



 - इस दिन आपको भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की पूजा भी अवश्य करनी। ऐसा आप करते हैं तो आपको भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होगी।


- होलिका दहन की अग्नि में गेंहू की बालें आप जरूर  भून लें। लोगों से आप जरूर मिलें। इससे आपके जीवन में खुशियां आएंगी।


होली पर क्या न करें- 


- होली पर सफेद पदर्थों का बिल्कुल भी सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसीलिए क्योंकि होलिका दहन के दिन नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव ज्यादा रहता है।


- होली के दिन आप अपने सिर को ढक कर रखें। वही, पुरुष को इस दिन टोपी जरूर लगानी चाहिए और महिलाओं को पल्लू या फिर चून्नी से सिर ढ़कना चाहिए। ताकि बुरी शक्तियां आपके सिर पर न मंडराएं।


- सूरज डूब जाने के बाद होली न तो खेलिए और न ही किसी के ऊपर आपको रंग डालना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.