Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

जन्माष्टमी पर इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, बरसेगी श्रीकृष्ण की कृपा

26 अगस्त के दिन जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाने वाला है। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर आधी रात में रोहिणी नक्षत्र हो, तब कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है।

Advertisement
Image Credit: श्री कृष्ण
Instafeed.org

By Tarun Yadav | Delhi, Delhi | लाइफ स्टाइल - 24 August 2024

26 अगस्त के  दिन जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाने वाला है। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर आधी रात में रोहिणी नक्षत्र हो, तब कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है। जन्माष्टमी पर कई राजयोग बन रहे हैं, जिसके चलते कई राशियों का सोया भाग्य जाग उठेगा, श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से व्यापार, नौकरी और धन में वृद्धि होगी। जाने जन्माष्टमी पर किन राशियों को होगा लाभ। 26 अगस्त को जन्माष्टमी पर सर्वार्थ सिद्धि योग, गजकेसरी योग, शश राजयोग बनेंगे. साथ ही बुध का कर्क राशि में उदय होगा। आइए ऐसे में जानते हैं एक-एक करके सभी योग्यों के बारे में यहां।

- गजकेसरी योग- इस योग का प्रभाव व्यक्ति को गज के समान प्रभावशाली बनाता है। आर्थिक लाभ मिलता है, भाग्य का साथ मिलता है, हर काम सफल होते हैं।

- शश राजयोग - पंचमहापुरुषों में से एक है शश राजयोग. जन्माष्टमी पर शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में होंगे, जिससे ये योग बनेगा।

- सर्वार्थ सिद्धि योग - जन्माष्टमी पर सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर 03.55 से अगले दिन 27 अगस्त को सुबह 06.08 तक रहेगा।

इन राशियों की चमकेगी जन्माष्टमी पर किस्मत

जन्माष्टमी के वक्त वृषभ, कुंभ और सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत। वृषभ राशि वालों को इस बार अधिक लाभ होगा। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। आर्थिक वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। वहीं, देखा जाए तो ये त्योहार कुंभ राशि वालों के लिए लकी साबित होगा। बच्चों को कोई बड़ी उपलब्धि इस समय मिल सकती है। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। सिंह राशि वालों की बात की जाए तो जन्माष्टमी खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है। व्यापार में विस्तार होगा, धन वृद्धि योग के कारण पैसों में बढ़ोत्तरी होगी। करियर में शुभ फल प्राप्त होगा । कमाई अच्छी होगी।


Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement