Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

विक्की कौशल ने ठुकराया था स्त्री का ऑफर, आज भी होता है अफसोस

फिल्म स्त्री इस वक्त लोगों के बीच जबरदस्त से हिट हो रही है। 2024 में फिल्म स्त्री का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ। ये फिल्म लोगों के दिलों पर राज कर रही है।

Advertisement
Image Credit: विक्की कौशल
Instafeed.org

By Tarun Yadav | Delhi, Delhi | लाइफ स्टाइल - 26 August 2024

फिल्म स्त्री इस वक्त लोगों के बीच जबरदस्त से हिट हो रही है। 2024 में फिल्म स्त्री का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ। ये फिल्म लोगों के दिलों पर राज कर रही है। क्या आपको पता है कि राजकुमार राव ने विक्की का जो रोल निभाया था वो पहले एक्टर विक्की कौशल को ऑफर हुआ था। एक्टर ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था।

हाल ही में विक्की कौशल से वोग बीएफएफ में पूछा गया कि क्या ऐसी कोई फिल्म है जिसे न करने का उन्हें अफसोस है और बाद में वो फिल्म बड़ी बन गई हो? इसका जवाब देते हुए विक्की कौशल ने बताया कि फिल्म स्त्री है, जो उन्हें ऑफर हुई थी। विक्की ने कहा कि उस वक्त मैं मनमर्जियां कर रहा था। इसी वजह से ये फिल्म वो नहीं कर पाया। बाद में ये रोल राजकुमार राव को ऑफर हुआ। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मनमर्जियां फ्लॉप हो गई थी। वहीं, स्त्री फिल्म सुपरहिट साबित हुई।

अपारशक्ति खुराना है नाराज

राजकुमार राव ने हाल ही में स्त्री 2 की सफलता को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है। एक्टर ने कहा- उन्हें पता था कि स्त्री को मिले प्यार से स्त्री 2 को भी प्यार मिलेगा, क्योंकि इस फिल्म की बड़ी फैन फॉलोइंग है। राजकुमार राव ने माना कि फिल्म का रिस्पॉन्स हमारी उम्मीद से ज्यादा रहा है। इस फिल्म में अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी  और पंकज त्रिपाठी भी अहम भूमिकाओं में रहे हैं। इन सबके बावजूद फिल्म का क्रेडिट सिर्फ श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव को मिल रहा है। इस पर बात रखते हुए अपारशक्ति ने कहा कि मैं कुछ बोलूंगा तो बात खुलेगी और बहुत दूर तक जाएगी। आप किसी की इमेज बढ़ा रहे हैं और किसी की कम रहे हैं। एक्टर ने कहा कि वो जर्नलिस्ट भी नाराज हैं।

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement