World Sleep Day 2021: हमेशा हेल्दी रहने के लिए अच्छी नींद है जरूरी, डिप्रेशन को करती है दूर

दुनियाभर में हर साल 21 मार्च से पहले पड़ने वाले शुक्रवार को वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जा रहा है। ऐसे में आज वर्ल्ड स्लीप डे के मौके पर हम आपको बताएंगे कि हमेशा सेहतमंद रहने के लिए आपको अच्छी नींद लेने की कितनी आवश्यकता हैं।

  • 1326
  • 0

दुनियाभर में हर साल 21 मार्च से पहले पड़ने वाले शुक्रवार को वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जा रहा है। इस साल यह खास दिन 19 मार्च को मनाया जा रहा है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद जरूरी हैं। इसके साथ-साथ नींद पूरी न होने के कारण आपको तनाव, गैस और अपच जैसी पेट की समस्याओं तथा सिर दर्द, बदन दर्द का सामना भी करना पड़ता हैं। नींद नहीं आने की इस समस्या को इन्सोमनिया कहा जाता हैं। आपको बता दें कि वर्ल्ट स्लीप डे का उद्देश्य लोगों को नींद की समस्याओं के प्रति जागरुक करना और नींद के कारण होने वाली समस्याओं को दूर करना होता है। ऐसे में आज वर्ल्ड स्लीप डे के मौके पर हम आपको बताएंगे कि हमेशा सेहतमंद रहने के लिए आपको अच्छी नींद लेने की कितनी आवश्यकता हैं। 

1. नियमित व्यायाम करने की आदत डाले इससे नींद अच्छी आती है। पर आप इस बात का ध्यान रखें कि सोने से पहले कोई भी व्यायाम नहीं करना चाहिए। 

2.आप अपने सोने के कमरे को शांत और अंधकारमय रखिए। वही सोने व उठने की नियमित रुटीन बनाएं।  

3. सोते समय सकारात्मक विचार मस्तिष्क को शांति देते हैं। 

4. नींद पूरी नहीं होने पर दिमाग भी थका हुआ रहता  है। ऐसे में मूड भी खराब रहता है। अचानक से मूड में बदलाव होते है। आप तनाव ग्रस्त महसूस करने लगते हैं। यही नहीं आप भरपूर नींद लेकर इस समस्या को दूर कर सकते हैं। 

5. अगर आप पूरी नींद नहीं लेते है तो इसका  असर आपकी खूबसूरती पर भी पड़ता हैं। कम  नींद की वजह से आंखों के नीचे काले घेरे होने लगते है और चेहरा बेजान और थका हुआ नजर आने लगता हैं। ऐसे में आपको भरपूर नींद लेने की आावश्यकता हैं। 



RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT