Story Content
प्यार का महीना शुरू हो चुका है। यहां हम बात कर रहे हैं फरवरी महीने की। इस महीने में मौसम में प्यार का रंग घुलता हुआ दिखाई देता है। इस महीने पूरी दुनिया प्यार में खोई हुई नजर आती है। 14 फरवरी को पड़ने वाले वैलेंटाइन डे को पूरी दुनिया सेलिब्रेट करती है। ये जश्न पूरे 7 दिनों तक चलता है। आप भी यदि अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं। तो ये सात दिन आपके लिए बेस्ट हैं। इसके लिए आपको यह पता होना जरूरी है कि इस हफ्ते में कौन सी तारीख को कौन सा दिन पड़ रहा है। आइए नजर डालते हैं वैलेंटाइन वीक की पूरी लिस्ट पर यहां।
वैलेंटाइन वीक डेट लिस्ट (Valentine Week List)
7 फरवरी को रोज डे (Rose day)
8 फरवरी को प्रपोज डे (Propose day)
9 फरवरी को चॉकलेट डे (Chocolate day)
10 फरवरी को टेडी डे (Teddy day)
11 फरवरी को प्रॉमिस डे (Promise day)
12 फरवरी को हग डे (Hug day)
13 फरवरी को किस डे (Kiss day)
14 फरवरी को वैलेंटाइन डे (Valentine day 2025)
क्या है वैलेंटाइन डे का इतिहास
यह दिन संत वैलेंटाइन की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने तीसरी शताब्दी में रोम में प्रेम और विवाह के समर्थन में आवाज उठाई थी। उस समय सम्राट क्लॉडियस द्वितीय ने सैनिकों के विवाह पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन संत वैलेंटाइन ने गुप्त रूप से प्रेमी जोड़ों का विवाह कराया। जब राजा को यह पता चला, तो उन्होंने संत वैलेंटाइन को 14 फरवरी को मृत्युदंड दे दिया। उनकी याद में यह दिन प्रेम का प्रतीक बन गया।
Comments
Add a Comment:
No comments available.