Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

राष्ट्रपति मुर्मू ने सुखोई जेट से 30 मिनट उड़ान भरी, प्रतिभा पाटिल के बाद ऐसा करने वाली दूसरी महिला प्रेसिडेंट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शनिवार को पायलट रुप में नजर आईं. असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई 30 MKI फाइटर जेट से 30 मिनट उड़ान भरी.

Advertisement
Instafeed.org

By विपिन यादव | खबरें - 08 April 2023

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शनिवार को पायलट रुप में नजर आईं. असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई 30 MKI फाइटर जेट से 30 मिनट उड़ान भरी. राष्ट्रपति मुर्मू अपनी पारंपरिक पोशाक साड़ी की जगह एयरफोर्स पायलट की पोशाक पहने नजर आईं. सुखोई जेट ने सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर टेक ऑफ किया. करीब 30 मिनट यह फाइटर प्लेन 11 बजकर 38 मिनट पर लैंड किया.

उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद राष्ट्रपति मुर्मू के सुखोई विमान ने तेजपुर स्टेशन पर सुरक्षित लैंडिंग की. इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू ऐसा करने वाली भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं. उनके पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल सुखोई में उड़ान भर चुकी हैं.

इससे पहले प्रतिभा पाटिल ने भरी थी उड़ान

द्रौपदी मुर्मू से पहले पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल और रामनाथ कोविंद वायुसेना के फाइटर जेट्स में उड़ान भर चुके हैं. पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 2009 में देश के इस अत्याधुनिक लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी.


Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement