Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Seema Haider Fast For Chandrayaan 3: चंद्रयान की सफलता के लिए सारा दिन भूखी रही सीमा हैदर, ऐसे गुजारा पूरा दिन

Seema Haider Fast For Chandrayaan 3: पूरा देश चंद्रयान-3 मिशन की सफलता की कामना कर रहा है. मध्य प्रदेश में इसकी सफलता के लिए प्रार्थना का आयोजन किया गया.

Advertisement
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | खबरें - 23 August 2023

Seema Haider Fast For Chandrayaan 3: पूरा देश चंद्रयान-3 मिशन की सफलता की कामना कर रहा है. मध्य प्रदेश में इसकी सफलता के लिए प्रार्थना का आयोजन किया गया. वहीं, ओडिशा की एक मस्जिद में चंद्रयान-3 के लिए दुआ की गई. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी मिशन की सफलता के लिए गुरुद्वारे में प्रार्थना की. इन दिनों चंद्रयान-3 के अलावा एक और कीवर्ड गूगल पर खूब ट्रेंड कर रहा है और वह है 'सीमा हैदर' आपको बता दें कि सीमा हैदर से जुड़ी एक और अपडेट सामने आ रही है.

चंद्रयान के लिए व्रत

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने बताया कि उन्होंने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए व्रत रखा है. सीमा ने इससे जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया. सीमा ने वीडियो में आगे कहा कि वैसे मेरी तबीयत ठीक नहीं है. इसके बावजूद मैंने चंद्रयान के लिए व्रत रखा है. जब तक चंद्रयान-3 चांद पर नहीं उतरता, तब तक सीमा भूखी-प्यासी रहेगी. सीमा ने कहा कि मैं तभी कुछ खाऊंगी जब मिशन चांद पर सफलतापूर्वक पहुंच जाएगा.

भारत के लिए गौरव का क्षण

वायरल वीडियो में पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर कहती हैं कि जब चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंड करेगा. तब यह मेरे देश भारत के लिए गौरव का क्षण होगा. इसके अलावा सीमा ने कहा कि उनकी सबसे अधिक आस्था भगवान राधे-कृष्ण में है और वह देवी-देवताओं से प्रार्थना करती हैं कि भारत के मिशन को सफलता मिले. सीमा ने आगे कहा कि पीएम मोदी देश की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अगर भारत का यह मिशन सफल हो गया तो देश का दबदबा पूरी दुनिया में कायम रहेगा.

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll