Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

श्रीनगर: आतंकी हमले में जवान शाहिद, अब तक का सबसे खतरनाक हमला

देश ने आज अपने दो जवानों को दिया है. आतंकी कई शातिर तरीकों से सुरक्षाबलों औऱ जम्मू-कश्मीर के पुलिसकर्मियों को निशाना बना रहे हैं.

Advertisement
Instafeed.org

By Pooja Mishra | खबरें - 04 April 2022

श्रीनगर में आतंकियों का बोलबाला देखने को मिल रहा है. देश ने आज अपने दो जवानों को खो दिया है. आतंकी कई शातिर तरीकों से सुरक्षाबलों औऱ जम्मू-कश्मीर के पुलिसकर्मियों को निशाना बना रहे हैं. आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों पर किया गया यह हमला सबसे बड़े हमलों में से एक है.

यह भी पढ़ें:गोरखनाथ मंदिर के बाहर हमले पर हर अपडेट, IIT ग्रैड ने यूपी मंदिर के बाहर पुलिस पर हमला किया

सबसे खतरनाक हमला

आपको बता दें कि, श्रीनगर में आतंकवादी हमले में एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई जबकि दूसरा सुरक्षाकर्मी घायल हो गया है. आतंकी छापामार तरीके से सुरक्षाबलों औऱ जम्मू-कश्मीर के पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतार रहे है. कुछ दिनों पहले जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में ही आतंकवादियों ने दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी. मिली जानकारी के अनुसार, हमले में एक सीआरपीएफ कर्मी की मौत हुई है. इससे कुछ घंटों पहले पुलवामा में गैर कश्मीरियों पर हमला हुआ था जिसमें दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई थी. वहीं आज के हमले में घायल सुरक्षाकर्मी का एमएसएचएस अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

यह भी पढ़ें:युवक ने मांगा मोबाइल नंबर, छात्रा ने चप्पलों से की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल

बौखलाए आतंकी संगठन

सूत्रों के अनुसार, आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की ठोस कार्रवाई से उनके हौसले परास्त हो गए हैं और वो बौखलाहट में सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर रहे हैं बडगाम में भी इसी रणनीति के तहत पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया गया था. आपको बता दें कि, अभी आतंकियों को टारगेट लिस्ट के हिसाब से ढेर करने का अभियान जारी रहेगा.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement