Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

विकी कौशल ने मोबाइल में लगाया बेबी कैटरीना का वॉलपेपर, फैंस हुए इंप्रेस

विकी कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड के सबसे क्यूट और हॉट कपल है, दोनों फैंस के काफी फेवरेट भी है। अक्सर यह सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ रोमांटिक फोटोस और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

Advertisement
Image Credit: विकी कौशल और कैटरीना कैफ
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | मनोरंजन - 13 May 2024

विकी कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड के सबसे क्यूट और हॉट कपल है, दोनों फैंस के काफी फेवरेट भी है। अक्सर यह सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ रोमांटिक फोटोस और वीडियो शेयर करते रहते हैं। बता दे कि, इस समय जो पोस्ट वायरल हो रही है इसमें विकी कौशल कैटरीना से प्यार जताते हुए नजर आ रहे हैं यह दोनों एक-दूसरे को बेहद सपोर्ट भी करते हैं। यही कारण है कि फैंस भी उनके दीवाने हैं। इसके अलावा विक्की ने कैटरीना की फोटो अपने वॉलपेपर पर लगाया हुआ है।


विकी ने दिखाया फोन का वॉलपेपर

एक इंटरव्यू के दौरान विकी कौशल ने कैटरीना कैफ के बारे में बातचीत की और उनके चेहरे पर एक अलग ही रौनक देखने को मिली। इस तरह से एक बार फिर उन्होंने कैटरीना के बारे में बात की है और उन्होंने फैंस को अपने फोन का वॉलपेपर दिखाया, जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे कितने क्यूट कपल है । इंटरव्यू के दौरान विकी कौशल ने यह भी खुलासा किया है कि, उन्होंने कैटरीना के बचपन की फोटो को अपने वॉलपेपर पर लगाया है जिसमें की वह बेहद प्यारी लग रही है।

फैंस हुए कपल के दीवाने

कटरीना और विक्की के प्यार का कंबीनेशन देखने को मिल रहा है। विकी कौशल का फोन का वॉलपेपर फैंस को अपना दीवाना बना रहा है, इसके अलावा इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस धड़ाधड़ कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, यह कितना क्यूट है यार। वही, दूसरे यूजर ने लिखा है मुझे यह बहुत अच्छा लगेगा अगर मेरा पति भी ऐसा हो। इतना ही नहीं विक्की और कैटरीना कैफ 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे उन्होंने राजस्थान में अपनी ग्रैंड वेडिंग की थी इस दौरान फैमिली और कुछ खास दोस्त भी मौजूद थे।

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement