Story Content
Delhi Election: दिल्ली के BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के अनुसार APP के पाप इतने हैं कि कड़ी दर कड़ी दिल्ली के
लोगों को रुबरु करना जरुरी हो गया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव
2025: दिल्ली में चुनाव को लेकर राजनीति दलों के बीच
चल रहे बयानों पर BJP के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक बड़ा बयान
दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली वाले AAP नेताओं के पाप गिनते जाएं इनके पाप इतने हैं कि
कड़ी दर कड़ी अरविंद केजरीवाल और उनके साथी कैसे यह करते हैं, उससे लोगों को रूबरू कराना जरूरी हो गया है।
उन्होंने कहा,”2018 में जब सांसद संजय सिंह राज्यसभा में गए तो उन्होंने खुद को दिल्ली
के हरी नगर विधानसभा का निवासी बताया था। जबकि उस समय उनका नाम सुल्तानपुर के
मतदाता सूची में भी दर्ज था। .....संजय सिंह नई दिल्ली विधानसभा से अपना वोट
बनवाते हैं। इस बार नई दिल्ली के वोटर लिस्ट में उनकी पत्नी का नाम भी दर्ज कराया
जाता है। इसके अलावा, संजय सिंह का तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र के
मतदाता लिस्ट में भी नाम है।"




Comments
Add a Comment:
No comments available.