Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

आज का एक्सप्लेनर: क्या नेतन्याहू जेल जाएंगे, आइजनकोट का इजराइली पीएम बनना तय; अरब पार्टियां सरकार में आईं, ...

New Delhi, November 8, 2026: आज का एक्सप्लेनर: क्या नेतन्याहू जेल जाएंगे, आइजनकोट का इजराइली पीएम बनना तय; अरब पार्टियां सरकार में आईं, .... The source note says: नेतन्याहू पर कौन से मामले चल रहे…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | Politics - 08 November 2026

New Delhi, November 8, 2026: आज का एक्सप्लेनर: क्या नेतन्याहू जेल जाएंगे, आइजनकोट का इजराइली पीएम बनना तय; अरब पार्टियां सरकार में आईं, ....

The source note says: नेतन्याहू पर कौन से मामले चल रहे, इनमें आगे क्या होगा, क्या आइजनकोट की सरकार में मुस्लिमों का प्रभाव रहेगा; जानेंगे आज के एक्सप्लेनर में...

The source note says: नेतन्याहू इजराइल के इतिहास में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री हैं। नवंबर 2019 में नेतन्याहू पर 3 मामलों में रिश्वत और भ्रष्टाचार के आरोप लगे। इन्हें केस-1000, केस-2000 और केस-4000 कहा जाता है। मई 2020 से नेतन्याहू के खिलाफ जेरूसलम डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में सुनवाई चल रही है। अगर वे दोषी साबित हुए, तो 10 साल तक की जेल हो सकती है।

The source note says: नेतन्याहू ने राष्ट्रपति से माफी मांगी, राजनीति छोड़नी पड़ सकती है

The source note says: कोर्ट ने अब तक नेतन्याहू को दोषी नहीं ठहराया है और अभियोजन पक्ष से केस 4000 में उन्हें रियायत देने की सिफारिश की है।

The source note says: नवंबर 2025 में ट्रम्प ने इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से नेतन्याहू को माफ करने को कहा, 'मैं इजराइली न्याय प्रणाली की आजादी का सम्मान करता हूं, लेकिन बीबी (नेतन्याहू) के खिलाफ चल रहे केस गलत और पॉलिटिकल मुकदमे हैं।'

The source note says: फिर 30 नवंबर को नेतन्याहू ने भी हर्जोग को 11 पन्ने की लीगल रिक्वेस्ट भेजकर माफी मांगी। हालांकि इजराइली कानून में सजा सुनाए जाने से पहले राष्ट्रपति किसी नेता को माफी दें, ऐसा आज तक नहीं हुआ है।

The source note says: इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री एहुद ओलमर्ट ने 2009 में घोटालों के आरोप में इस्तीफा दे दिया था। उन्हें 19 महीने जेल की सजा हुई।

The source note says: गादी आइजनकोट और याइर लैपिड जैसे विपक्षी नेताओं ने कहा है कि नेतन्याहू के गुनाह कबूल करने और राजनीति से रिटायर होने तक माफी नहीं मिलनी चाहिए।

The source note says: दिसंबर 2024 में केस की सुनवाई के दौरान नेतन्याहू। अप्रैल 2026 में राष्ट्रपति के ऑफिस ने कहा कि माफी पर विचार से पहले प्ली-डील की कोशिश होनी चाहिए। इसका मतलब है कि आरोपी अपराध मानकर कम सजा पर समझौता करे। हालांकि गलती मानकर माफी मांगने से नेतन्याहू को 7 साल के लिए राजनीति से बाहर जाना पड़ सकता है। उन्होंने कहा है कि वे राजनीति नहीं छोड़ेंगे।

The source note says: आइजनकोट ने नेतन्याहू को 7 अक्टूबर 2023 के हमास हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराया और सरकार में आने पर हमलों की जांच करवाने की बात कही है। हालांकि नेतन्याहू सांसद बने रहेंगे। इजराइल डेमोक्रेसी इंस्टीट्यूट के मुताबिक, ‘सांसदों को एक इम्युनिटी मिलती है, ताकि किसी राजनीतिक दबाव में उन पर कोई कार्रवाई न हो।'

The source note says: पूर्व राष्ट्रपति मोशे कात्साव ने भी 2007 में रेप के आरोप में प्ली-डील साइन की थी, लेकिन बाद में मुकर गए। 2008 में उन पर नए सिरे से मामला चला और सुप्रीम कोर्ट ने 2011 में 7 साल जेल की सजा सुनाई।

The source note says: ये तय करने के 3 पैमाने हो सकते हैं- संभावित पीएम आइजनकोट और उनकी टीम कैसी है, इजराइल के सबसे बड़े मुद्दों को लेकर उनकी सोच क्या है और सरकार में पहली बार अरब पार्टियों के शामिल होने से क्या असर पड़ेगा…

The source note says: 1. पूर्व सेना प्रमुख आइजनकोट की टीम में फाइनेंस-सिक्योरिटी के जानकार

The source note says: आइजनकोट इजराइल के पहले मिजराही प्रधानमंत्री हो सकते हैं। यानी ऐसे यहूदियों के वंशज, जो यूरोप या अमेरिका से आने के बजाय मिडिल-ईस्ट के ही मूल निवासी थे।

Source: Instafeed Desk.

Photo: JJ Harrison ( https://www.jjharrison.com.au/ ), Wikimedia Commons, CC BY-SA 3.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement