Story Content
नई दिल्ली, November 18, 2026: आर्थिक आपदा, राहुल गांधी के बयान पर गुस्से में BJP, बोली- देश का अपमान।
राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए भारत की अर्थव्यवस्था पर सवाल Source : ANI कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर है. उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने भारत की इकोनॉमी पर सवाल उठाए. उन्होंने दावा किया कि भारत का आर्थिक मॉडल लगभग एक दशक पहले ही काम करना बंद कर चुका है. इसके अलावा बेरोजगारी, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर समेत एजुकेशन सिस्टम पर सवाल खड़े किए.
राहुल गांधी के बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सी.आर. केशवन ने कहा राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं तो वे भारत की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं. वे जहरीले झूठ बयान देते हैं. ये उनका पैर्टन है. विदेशी सरजमी पर घटिया राजनीति के जरिए भारत का अपमान करते हैं. ये उनकी मूल विचारधारा है. मौजूदा वक्त में भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर उभर रहा है. दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है. ऐसे में राहुल गांधी का भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर दिया गया बयान उनके विफलता और हताश को दर्शाता है.
स्रोत के मुताबिक: VIDEO | BJP National Spokesperson CR Kesavan on Rahul Gandhi’s remarks at Columbia University, says, "Whenever Rahul Gandhi travels abroad, he follows a pernicious pattern of tarnishing India's image with toxic lies. Insulting India on foreign soil with his third rate politics seems to be core ideology of Rahul Gandhi. Rahul Gandhi terming vibrant Indian economy on the brink of disaster when new India is rising on the international stage and is the world's fastest growing economy only exposes the political bankruptcy of failed and frustrated Rahul Gandhi." (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
कोलंबिया यूनिवर्सिटी में छात्रों और फैकल्टी सदस्यों को संबोधित करते हुए राहुल ने बीजेपी सरकार की प्रमुख योजनाओं, जैसे मेक इन इंडिया और स्टार्ट-अप इंडिया की प्रभावशीलता पर सवाल उठाए. उन्होंने तर्क दिया कि ये योजनाएं सही तरह से नौकरियां पैदा करने में विफल रही हैं.
राहुल ने कहा कि भारत एक आर्थिक आपदा की कगार पर खड़ा है. यही हकीकत है. कोई इसे नजरअंदाज नहीं कर सकता है, मीडिया भी इसे नजरअंदाज नहीं कर सकता है. भारत में बेरोजगारी की एक बहुत बड़ी समस्या है. उन्होंने तर्क दिया कि केवल सर्विस सेक्टर भारत के वर्कफोर्स को लेकर आगे नहीं बढ़ सकता है. उन्होंने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को फिर से मजबूत करने की वकालत की.
कांग्रेस सांसद ने नौकरियां पर बोला. उन्होंने कहा कि आप सर्विस सेक्टर के जरिए महज 1 से 5 फीसदी लोगों को ही नौकरियां दे पाएंगे. सर्विस सेक्टर के जरिए आप हर किसी को भविष्य नहीं दे सकते. ऐसा लगता है कि हमने मान लिया है कि हमें मैन्युफैक्चरिंग की कोई जरूरत ही नहीं है.
About the author सौरव कुमार 4 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2022 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभालते हैं. सेंट्रल यूनिर्वसिटी ऑफ साउथ बिहार से 2022 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: JJ Harrison ( https://www.jjharrison.com.au/ ), Wikimedia Commons, CC BY-SA 3.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.