Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

अब वो गर्लफ्रेंड कहां है? सवाल पर राहुल गांधी ने दिया जवाब, बोले- वह मेरी दोस्त है

नई दिल्ली, November 17, 2026: अब वो गर्लफ्रेंड कहां है? सवाल पर राहुल गांधी ने दिया जवाब, बोले- वह मेरी दोस्त है। सोमवार को बुक लॉन्च इवेंट के दौरान राहुल गांधी ने कैंब्रिज के अपने दौर की एक पर्सनल…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | राजनीति - 17 November 2026

नई दिल्ली, November 17, 2026: अब वो गर्लफ्रेंड कहां है? सवाल पर राहुल गांधी ने दिया जवाब, बोले- वह मेरी दोस्त है।

सोमवार को बुक लॉन्च इवेंट के दौरान राहुल गांधी ने कैंब्रिज के अपने दौर की एक पर्सनल मेमोरी शेयर की. उन्होंने बताया कि एक बार वह अपनी गर्लफ्रेंड को उसी रेस्टोरेंट में लेकर गए थे, जहां उनके माता-पिता, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और सोनिया गांधी पहली बार मिले थे.

स्रोत के मुताबिक: #WATCH | Delhi | When asked about the mention of his 'girlfriend' in his speech at the launch of his mother and CPP Chairperson Sonia Gandhi's memoir, 'Belonging: A Journey of Love', Lok Sabha LoP Rahul Gandhi said, "She is a friend of mine" https://t.co/NJlxizWXvy

राहुल गांधी ने कहा कि जब वह कैंब्रिज में थे, तो उस दौरान उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा, 'चलो वर्सिटी रेस्टोरेंट चलते हैं.' उसे पता नहीं था कि यह क्या है. इसके बाद वे वहां गए. राहुल गांधी ने कहा कि वह देखना चाहते थे कि उनके माता-पिता कहां मिले थे.

राहुल ने बताया कि हम वहां पहुंचे. मुझे अब भी पीले रंग का दरवाजा याद है. वहां एक सज्जन खड़े थे. उन्होंने कहा, कितने लोग... मैंने कहा 2. और उन्होंने बैठने को कहा.

राहुल ने कहा, 'मैं लगातार अपनी मां से इस बात पर बहस करता हूं. आपकी याददाश्त बहुत अच्छी है. वह कभी कुछ नहीं भूलतीं, सिवाय एक चीज के. अगर आप उनसे पूछें कि जब पापा की मृत्यु हुई तो क्या हुआ था, तो उन्हें इसकी कोई याद नहीं है.'

बता दें, ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के लॉन्च के मौके पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के साथ मंच पर नजर आईं. इस बुक लॉन्च इवेंट में एक तस्वीर में सोनिया गांधी के ठीक बगल में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव बैठे नजर आए. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी ने भी इवेंट में सबका ध्यान खींचा.

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: JJ Harrison ( https://www.jjharrison.com.au/ ), Wikimedia Commons, CC BY-SA 3.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement