Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

'अब्दुल एक दिन यूपी का सीएम और देश का पीएम भी बनेगा', AIMIM के वारिस पठान का बयान

New Delhi, November 8, 2026: 'अब्दुल एक दिन यूपी का सीएम और देश का पीएम भी बनेगा', AIMIM के वारिस पठान का बयान. The source note says: न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में वारिस पठान ने कहा कि अब मुसलमान…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | Politics - 08 November 2026

New Delhi, November 8, 2026: 'अब्दुल एक दिन यूपी का सीएम और देश का पीएम भी बनेगा', AIMIM के वारिस पठान का बयान.

The source note says: न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में वारिस पठान ने कहा कि अब मुसलमान केवल दूसरों को जिताने के लिए वोट नहीं करेंगे, बल्कि खुद चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचेंगे। उन्होंने कहा, 'अब्दुल जीत गया है। वह विधानसभा जाएगा और मुसलमानों तथा गरीबों की आवाज बनेगा। वह न्याय के लिए लड़ेगा। एक दिन अब्दुल यूपी का मुख्यमंत्री और भारत का प्रधानमंत्री भी बनेगा।'

The source note says: वारिस पठान ने आगे कहा कि पहले मुसलमानों को लेकर 'अब्दुल पंचर बनाता है' जैसे तंज कसे जाते थे, लेकिन अब वही अब्दुल राजनीतिक पदों पर पहुंचेगा और चुनाव जीतेगा। उन्होंने मिशिगन में अब्दुल एल-सैयद की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि मुस्लिम समुदाय को राजनीतिक भागीदारी में आगे आना चाहिए।

The source note says: इससे पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी बीजेपी और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था कि मुसलमान अब केवल वोट बैंक बनकर नहीं रहेंगे, बल्कि नेता और जनप्रतिनिधि बनेंगे। पठान ने कहा कि अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा।

The source note says: वारिस पठान ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर मुस्लिम समुदाय का इस्तेमाल केवल चुनावी वोटों के लिए करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने मुसलमानों की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति सुधारने के लिए पर्याप्त काम नहीं किया। महमूद रहमान कमेटी और रंगनाथ मिश्रा आयोग की रिपोर्ट का उन्होंने हवाला दिया और मुस्लिम समुदाय के पिछड़ेपन का मुद्दा भी उठाया।

The source note says: वारिस पठान ने उत्तर प्रदेश में मदरसों पर बुलडोजर कार्रवाई और आजम खान की गिरफ्तारी का उल्लेख किया और विपक्षी दलों से यह सवाल किया कि मुश्किल वक्त में वे मुस्लिम समुदाय के साथ खड़े क्यों नहीं हुए।

The source note says: मुस्लिम आबादी और जनसंख्या वृद्धि की बहस पर वारिस पठान ने दावा किया कि समुदाय की कुल प्रजनन दर (TFR) लगातार घट रही है। उन्होंने 1992-93 में 4.4, 2015-16 में 2.6 और 2021 में 2.3का आंकड़ा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेता मुस्लिम समुदाय को लेकर गलत धारणाएं फैलाते हैं और नफरत की राजनीति करते हैं।

The source note says: इससे पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी इंडिया टीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत में इस तरह का बयान दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि बीजेपी और योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने से रोकने के लिए सभी विपक्षी दलों को साथ आना चाहिए । उन्होंने कहा कि अगर सपा और कांग्रेस साथ नहीं आना चाहतीं तो यह उनकी मर्जी है, लेकिन मुस्लिमों को अब अपनी राजनीतिक संपत्ति समझने की राजनीति बंद करनी होगी। उन्होंने कहा कि अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा बल्कि अपना राजनीतिक हक लेगा।

The source note says: अमेरिका में अब्दुल की जीत से गदगद ओवैसी, बोले- "यूपी की बारी, अब दरी नहीं बिछाएंगे"

Source: Instafeed Desk.

Photo: Uprising Man, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement