Story Content
अगर आप भी भारतीय सेना में शामिल होना चाहते है और अग्निवीर बनना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा. भारतीय सेना की तरफ से अग्निवीरों को परमानेंट करने को लेकर एक निर्णय लिया गया है. सेना द्वारा तय किया गया है कि जो अग्निवीर परमानेंट सैनिक बनकर देश सेवा करना चाहते हैं, वे तब तक शादी नहीं कर सकते, जब तक उन्हें सेना में परमानेंट नियुक्ति नहीं दे दी जाती है. इसका मतलब है कि यदि कोई अग्निवीर स्थायी सैनिक बनना चाहता है तो वह तब तक शादी नहीं कर सकता जब तक वह सेना में परमानेंट रूप से नियुक्ति नहीं पा लेता है. यदि कोई अग्निवीर इस प्रक्रिया के दौरान या स्थायी सैनिक बनने से पहले शादी के बंधन में बंध जाता है, तो वह स्थायी सेवा के लिए अयोग्य माना जाएगा. ऐसे अग्निवीर न तो स्थायी सैनिक बनने के लिए अप्लाई कर सकेंगे और न ही सिलेक्शन प्रोसेस का भाग बन सकेंगे. ऐसे में जो भी अग्निवीर सेना में स्थायी नियुक्ति चाहते है वे इससे पहले शादी नहीं कर सकते है।




Comments
Add a Comment:
No comments available.