Story Content
नई दिल्ली, November 16, 2026: अखिलेश यादव से सीट बंटवारे पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, कहा- सपा महत्वपूर्ण...।
अखिलेश यादव और राहुल गांधी (फाइल फोटो) Source : ANI उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस की आज दिल्ली में बड़ी बैठक हुई. इस बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) से सीट बंटवारे को लेकर कहा कि यह सम्मानजनक होना चाहिए. सूत्रों ने कहा कि सबको साथ लेकर चलना होगा. समाजवादी पार्टी हमारी महत्वपूर्ण अलायंस पार्टनर है.
इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा, सांसद इमरान मसूद और प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम मौजूद रहे.
सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 5 सदस्यीय कमेटी बनाई है. जो अखिलेश यादव के साथ सीटों के बंटवारे से लेकर बाकी तमाम विषयों पर मंथन और समन्वय स्थापित करेगी. इस कमेटी में प्रियंका गांधी, के सी वेणुगोपाल, राजेन्द्र पाल गौतम, इमरान मसूद और अराधना मिश्रा मोना होंगे.
खरगे ने बैठक के बाद एक्स पोस्ट में कहा कि आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर गहन चर्चा हुई. उत्तर प्रदेश के आने वाले चुनाव देश की राजनीति को नई दिशा देंगे. प्रदेश की जनता परिवर्तन की ओर देख रही है और सामाजिक न्याय, समान अवसर तथा वंचित वर्गों के अधिकारों को मजबूत होते देखना चाहती है.
उन्होंने कहा, ''मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी, INDIA गठबंधन के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश की जनता के सामने एक मजबूत विकल्प प्रस्तुत करेगी.''
आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर गहन चर्चा हुई। उत्तर प्रदेश के आने वाले चुनाव देश की राजनीति को नई दिशा देंगे। प्रदेश की जनता परिवर्तन की ओर देख रही है और सामाजिक न्याय, समान अवसर तथा वंचित वर्गों के अधिकारों को मजबूत होते देखना चाहती है। मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी, INDIA गठबंधन के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश की जनता के सामने एक मजबूत विकल्प प्रस्तुत करेगी।
कांग्रेस की ये बैठक ऐसे समय में हुई है जब कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में दो अहम मसलों पर लंबे समय से पेंच फंसा है. पहला है सीटों का बंटवारा और दूसरा गठबंधन में स्वामी प्रसाद मौर्य को शामिल करने की कांग्रेस की कवायद.
पिछले दिनों अखिलेश यादव ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में दावा किया कि कांग्रेस ने 403 में 181 सीटों की डिमांड की है. साथ ही अखिलेश यादव स्वामी प्रसाद मौर्य को गठबंधन में लाने से इनकार कर चुके हैं. मौर्य की राहुल गांधी से मुलाकात के बाद गठबंधन में शामिल होने की अटकलें शुरू हुई थी.
यूपी के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी खराब रहा है. 2022 में वो मात्र दो सीटें जीती थी और उसे 2.33 फीसदी वोट मिले थे. 2017 में 6.25 फीसदी वोट मिले थे और पार्टी सात सीटें जीती थी.
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: JJ Harrison ( https://www.jjharrison.com.au/ ), Wikimedia Commons, CC BY-SA 3.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.