Story Content
New Delhi, November 9, 2026: 'अमेरिका इतिहास में बहुत कदम पीछे चला गया', मिडटर्म चुनावों में हार के बाद भड़के डोनल्ड ट्रंप.
The source note says: अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर अपनी निराशा व्यक्त की। ...और पढ़ें
The source note says: डेमोक्रेटिक पार्टी ने अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों पर कब्जा किया।
The source note says: डेमोक्रेट्स अब ट्रंप प्रशासन को कड़े सवालों के घेरे में लेंगे।
The source note says: डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में हाल ही में हुए मध्यावधि चुनावों के नतीजे राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं रहे हैं। इन चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी ने कांग्रेस के दोनों सदनों हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट पर अपना कब्जा जमा लिया है।
The source note says: दशकों से जिन राज्यों में रिपब्लिकन पार्टी का दबदबा रहा था, वहां भी उन्हें ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में चुनाव नतीजों से आहत राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर अपनी भड़ास निकाली है।
The source note says: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा कि पिछले चुनाव के परिणामों के साथ अमेरिका ने इतिहास में एक बहुत बड़ा कदम पीछे हटा लिया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके कार्यकाल में जो शेयर बाजार लगातार तरक्की कर रहा था, चुनाव के नतीजों के बाद उसे भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
The source note says: बता दें कि संसद में बहुमत हासिल करने के बाद डेमोक्रेट्स ने ट्रंप प्रशासन को कड़े सवालों के घेरे में खड़ा करने का संकल्प लिया है। डेमोक्रेटिक नेताओं ने यह भी एलान किया है कि वे ट्रंप की सख्त आव्रजन नीति के मुख्य सूत्रधार माने जाने वाले मिलर के खिलाफ हर कदम पर डटकर मुकाबला करेंगे।
The source note says: कुल मिलाकर देखें तो इन चुनाव परिणामों के बाद वाशिंगटन की राजनीति में तनाव काफी बढ़ गया है। जहां एक तरफ राष्ट्रपति ट्रंप के लिए अपने एजेंडे को आगे बढ़ाना अब बेहद मुश्किल होने वाला है, वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी संसद में मजबूत स्थिति में आकर ट्रंप प्रशासन पर नकेल कसने की तैयारी पूरी कर चुकी है।
The source note says: देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings , Shiv Chalisa , राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
Source: Instafeed Desk.
Photo: Rorschach V, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.