Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

असम विधानसभा चुनाव 2026: बिहू के मद्देनजर एक से दो चरण में सम्पन्न होंगे चुनाव।

मार्च- अप्रैल के मध्य होने वाले असम विधानसभा चुनाव को बिहू के मद्देनजर एक से दो चरण में संपन्न करने की मांग|

Advertisement
Instafeed.org

By Sushant Kumar | Faridabad, Haryana | राजनीति - 18 February 2026

इस साल असम में विधानसभा (Assam Assembly Election 2026) चुनाव होने जा रही है । असम में 126 सीटों पर  चुनाव होना है, जिसके लिए मार्च से अप्रैल के बीच में असम में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है। असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई, 2026 को समाप्त होने वाला है। पिछले विधानसभा चुनाव मार्च-अप्रैल 2021 में हुए थे। जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने विधानसभा में 126 में से 75 सीटें जीतकर राज्य में सरकार बनाई। हिमंत बिस्वा सरमा असम के मुख्यमंत्री बने थे।

इस बार चुनाव की बात करें तो असम में विधानसभा चुनाव कराने को लेकर चुनाव आयोग (Election Commission of India) की टीम तीन दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंची है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त (ईसी) डॉ. सुखबीर सिंह संधू और चुनाव आयुक्त (ईसी) डॉ. विवेक जोशी, सीईओ असम और आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आज गुवाहाटी के होटल रेडिसन ब्लू (Redision Blue) में राज्य के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के साथ बैठकें आयोजित हुई। चुनाव आयोग राजनीतिक दलों के साथ बातचीत कर उनके परामर्श और सुझावों को सुना। चुनाव आयोग के साथ मंगलवार को हुई बैठक में अधिकांश राजनीतिक दलों ने चुनाव एक ही चरण में या अधिकतम दो चरणों में कराने की मांग की। उन्होंने चुनाव की तारीखों को बिहु उत्सव को ध्यान में रखते हुए निर्धारित करने की मांग भी रखी। राजनीतिक दलों ने असम में चुनावी रूल्स की विशेष समीक्षा (Special revision) के आयोजन की सराहना की। उन्होंने राज्य में शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सुझाव भी दिए।

चुनाव आयोग के साथ हुई बैठक में राष्ट्रीय पार्टियों में आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP), भारत की कम्युनिस्ट पार्टी(CPI) (मार्क्सवादी), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस(INC) शामिल हैं। राज्य स्तरीय दलों में ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF), असम गण परिषद (अगप), बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF), यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (UPPL) आदि प्रमुख शामिल  हैं।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.