Story Content
New Delhi, November 9, 2026: अयोध्या में जिस मीरा माझी के घर पीएम मोदी ने चाय पी थी अब वहां रिकवरी एजेंट क्यों आ रहे हैं?.
The source note says: साइन इन BBC News, हिंदी सामग्री को स्किप करें होम पेज देखिए सुनिए मेरी ख़बरें सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी अयोध्या में जिस मीरा माझी के घर पीएम मोदी ने चाय पी थी अब वहां रिकवरी एजेंट क्यों आ रहे हैं? इमेज स्रोत, Gaurav Gulmohar
The source note says: लोड हो रहा है लोड हो रहा है अयोध्या में मीरा माझी के घर में घुसते ही सामने एक छोटा सा मंदिर नज़र आता है. देवी-देवताओं की मूर्तियों के बीच स्टील की प्लेट में एक चीनी मिट्टी का रंगीन कप भी रखा है.
The source note says: हमने मंदिर में कप रखने का कारण पूछा तो मीरा माझी ने कहा, "इसी कप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे घर में आकर चाय पी थी."
The source note says: मीरा माझी का कहना है कि वे उस दिन से रोज सुबह देवी-देवताओं के साथ उस कप की पूजा करती हैं.
The source note says: वह गुजरता हुआ साल 2023 था जिसकी तारीख़ 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक मीरा माझी के घर पहुंचे थे. उन्होंने मीरा माझी के हाथों से तैयार चाय पी थी और परिवार के साथ समय बिताया था.
The source note says: तब मीरा माझी, केंद्र सरकार की उज्जवला योजना की दस करोड़वीं लाभार्थी बनीं थीं, जिसके अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके घर पहुंचे थे.
The source note says: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना केंद्र सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसके तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को मुफ़्त एलपीजी गैस कनेक्शन दिया जाता है
The source note says: पीएम मोदी ने मीरा माझी के परिवार के साथ करीब बीस मिनट का समय बिताया था.
The source note says: उस मुलाक़ात के करीब तीन साल बाद मीरा माझी का परिवार आर्थिक मुश्किलों का सामना कर रहा है.
The source note says: मीरा माझी का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री मोदी के उनके घर आने से उनकी मुश्किलें दूर हो जाएंगी और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.
The source note says: मीरा माझी ने 'बीबीसी न्यूज़' हिन्दी से बातचीत में उस दिन को याद करते हुए कहा, "2023 में हमारे घर प्रधानमंत्री मोदी जी आए थे. बहुत अच्छा लगा था, बहुत खुशी हुई थी. वो राम के रूप में आए थे. हमने उनको राम ही माना था क्योंकि वो आवास दिलाए थे. हम आवास के लिए बहुत दौड़े-धूपे थे. उज्ज्वला का सिलेंडर दिलाए थे, इस वजह से बहुत खुश थे."
The source note says: लेकिन तीन साल बाद मीरा माझी का परिवार कर्ज के ऐसे जाल में उलझ गया है जहां से बाहर निकलने का कोई रास्ता उन्हें सूझ नहीं रहा.
The source note says: 29 अक्टूबर 2026 चार राज्यों की 28 एमएलसी सीटों पर कौन रहा अव्वल, उत्तर प्रदेश में बीजेपी या सपा- किसने मारी बाज़ी? 28 अक्टूबर 2026 राम मंदिर ट्रस्ट पर उठते सवालों के बीच, जानिए कौन हैं महासचिव चंपत राय? 19 जून 2026 समाप्त
The source note says: आपके लिए चुनी गईं खास कहानियाँ, नितिन श्रीवास्तव द्वारा आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ
Source: Instafeed Desk.
Photo: JJ Harrison ( https://www.jjharrison.com.au/ ), Wikimedia Commons, CC BY-SA 3.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.