Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे PM मोदी, लिखा- वीर जवानों, उनके बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने

नई दिल्ली, November 8, 2026: बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे PM मोदी, लिखा- वीर जवानों, उनके बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने। पीएम मोदी ने अपने X पोस्ट में लिखा, 'दीपावली के पावन अवसर पर…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | राजनीति - 08 November 2026

नई दिल्ली, November 8, 2026: बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे PM मोदी, लिखा- वीर जवानों, उनके बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने।

पीएम मोदी ने अपने X पोस्ट में लिखा, 'दीपावली के पावन अवसर पर बस्तर जा रहा हूं। कल तक जहां नक्सलियों का कहर था वहां आज विकास की बहार है। वीर जवानों, उनके बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने जा रहा हूं।'

पिछले साल दिवाली पर जवानों के साथ INS विक्रांत पर थे PM मोदी

गौरतलब है कि आज पूरे देश में रौशनी के महापर्व दिवाली की धूम है, हर कोई अपने परिवार के साथ इस पर्व की खुशियां मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हर साल की तरह इस बार भी दिवाली देश के वीर जवानों के साथ मनाएंगे। पिछली बार पीएम मोदी ने गोवा में आईएनएस विक्रांत पर नौसेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।

जवानों के बीच जाने से पहले पीएम मोदी ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर करके देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने बताया था कि हर साल की तरह इस साल भी वे दिवाली सेना के जवानों के बीच ही मनाएंगे। पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो मैसेज में कहा है कि दीपावली का पावन पर्व है, पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है।

ये भी पढ़ें- 100वें वर्ष की दहलीज पर आडवाणी, PM मोदी ने याद किया जनसंघ से BJP तक का सफर

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Subharnab Majumdar, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement