Story Content
New Delhi, November 8, 2026: बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे PM मोदी, लिखा- वीर जवानों, उनके बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने.
The source note says: पीएम मोदी ने अपने X पोस्ट में लिखा, 'दीपावली के पावन अवसर पर बस्तर जा रहा हूं। कल तक जहां नक्सलियों का कहर था वहां आज विकास की बहार है। वीर जवानों, उनके बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने जा रहा हूं।'
The source note says: पिछले साल दिवाली पर जवानों के साथ INS विक्रांत पर थे PM मोदी
The source note says: गौरतलब है कि आज पूरे देश में रौशनी के महापर्व दिवाली की धूम है, हर कोई अपने परिवार के साथ इस पर्व की खुशियां मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हर साल की तरह इस बार भी दिवाली देश के वीर जवानों के साथ मनाएंगे। पिछली बार पीएम मोदी ने गोवा में आईएनएस विक्रांत पर नौसेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।
The source note says: जवानों के बीच जाने से पहले पीएम मोदी ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर करके देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने बताया था कि हर साल की तरह इस साल भी वे दिवाली सेना के जवानों के बीच ही मनाएंगे। पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो मैसेज में कहा है कि दीपावली का पावन पर्व है, पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है।
The source note says: ये भी पढ़ें- 100वें वर्ष की दहलीज पर आडवाणी, PM मोदी ने याद किया जनसंघ से BJP तक का सफर
Source: Instafeed Desk.
Photo: Subharnab Majumdar, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.